फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Penguin Amar Ujala Story Competition Results Announced 25 Best Entries Selected Find Out the Names of Winners

पेंगुइन-अमर उजाला कहानी प्रतियोगिता परिणाम घोषित: चुनी गईं 25 बेहतरीन रचनाएं, जानें विजेताओं के नाम

Tue, 03 Nov 2026 07:31 AM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

अमर उजाला और पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की युवा कहानी प्रतियोगिता-2026 में देशभर से प्राप्त 1200 से अधिक कहानियों में 25 रचनाओं का चयन किया गया है। चयनित कहानियों में प्रेम, रिश्तों, सामाजिक बदलाव, मानवीय संवेदनाओं और नई पीढ़ी के सपनों को जगह मिली है। इन कहानियों का संकलन आधिकारिक पुष्टियों के बाद जनवरी में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Penguin Amar Ujala Story Competition Results Announced 25 Best Entries Selected Find Out the Names of Winners
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमर उजाला और पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ओर से आयोजित युवा कहानी प्रतियोगिता-2026 में देशभर से प्राप्त लगभग 1200 से अधिक रचनाओं में से 25 कहानियों का चयन किया गया है। 14 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता को देशभर के लेखकों और कहानीकारों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों और संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्राप्त हुईं।

विज्ञापन

कहानियों में दिखे सपने, रिश्ते और अनकही भावनाएं
इन कहानियों में कहीं भविष्य को आकार देते सपनों की उड़ान है, तो कहीं रिश्तों की गहराई और उनमें छिपी अनकही भावनाएं। कहीं किसी नन्हीं आंखों में बसता एक जीवंत संसार दिखाई देता है, तो कहीं किसी के इंतजार में पथराई आंखों की खामोशी बहुत कुछ कह जाती है।

विज्ञापन

समकालीन जीवन और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति
प्राप्त रचनाओं में समकालीन जीवन की चुनौतियों, सामाजिक बदलावों, मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, रिश्तों और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को अलग-अलग अंदाज में अभिव्यक्त किया गया है। इन कहानियों की विविधता इस बात का प्रमाण है कि कहानी कहने की कला आज भी नए अनुभवों, नए विचारों और नई दृष्टियों के साथ लगातार समृद्ध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में विश्व पुस्तक मेले में जारी होगा कहानियों का संकलन
चयनित कहानियों का संकलन, प्रतियोगिता के नियमानुसार आवश्यक आधिकारिक पुष्टियों के बाद अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में जारी किया जाएगा।

25 कथाकारों की रचनाओं को मिली जगह
पंकज पालीवाल, शिवम मिश्र, रैना सरीन, डा. आसुतोष सती, कवि देवेंद्र, गौरव भारद्वाज, स्वर्णलता पटेल, अमरपाल फौजदार, नारायणी सिंह, अंकिता सिन्हा, विपुल शर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, मनीषा पाण्डेय, शिवम द्विवेदी, सुदीक्षा कुमारी, पारुलश्री, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रुखसार परवीन, प्रीति सिंह, सैय्यद सफान अली, आकाश घोरमारे, दीपांकुर, कुमार सानु, विनीता भास्कर, अरुण विजय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed