{"_id":"6ae7fabb39c68b5dc50927ce","slug":"national-updates-2nd-nov-odisha-weather-amit-shah-andhra-north-east-west-south-politics-crime-and-other-news-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपडेट्स: तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा, बिना इंजन छह किमी तक दौड़ीं सात रेल बोगियां; पटरी से उतरीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपडेट्स: तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा, बिना इंजन छह किमी तक दौड़ीं सात रेल बोगियां; पटरी से उतरीं
Mon, 02 Nov 2026 11:59 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जोलारपेट्टई रेलवे जंक्शन के यार्ड में खड़ी सात खाली रेल बोगियां बिना इंजन के अचानक चल पड़ीं। ये बोगियां करीब छह किलोमीटर तक लुढ़कती चली गईं और थमलेरी मुथूर के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर पटरी से उतर गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बोगियों को ट्रैक से हटाने के लिए गैस कटर और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। सबसे पहले गैस कटर से बोगियों को आपस में जोड़ने वाले हिस्सों को अलग किया गया। इसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से उन्हें रेलवे ट्रैक से हटाया गया।
विज्ञापन
इस घटना के कारण बंगलूरू और चेन्नई के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों को देरी से चलाना पड़ा। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर दी गई जानकारी में यह स्पष्ट नहीं है कि खाली बोगियां अपने आप कैसे चलने लगीं।
विज्ञापन
Trending Videos
पश्चिम बंगाल: विधानसभा की कैंटीन के वॉशरूम में शख्स मिला बेहोश, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन के वॉशरूम में सोमवार को सुबह करीब 9:10 बजे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान 46 वर्षीय उमेश चंद्र दास के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन में कर्मचारी था और पिछले करीब 15 वर्षों से वहां काम कर रहा था।
उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। उसे अस्पताल के एमसीएच (MCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, अब तक किसी तरह की गड़बड़ी या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। न ही किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की है।

ओडिशा: अर्नब से प्रभावित परिवार को हर माह 50 KG चावल, 2500 रुपये
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, फसलों के नुकसान, घरों की क्षति और आजीविका पर पड़े असर के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।अर्नब से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आठ सदस्यीय अंतरमंत्रालयी केंद्रीय टीम 2 से 4 नवंबर तक राज्य का दौरा करेगी।
तेलंगाना: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में एक विशाल पदयात्रा निकालेंगे। यह पदयात्रा निजाम कॉलेज स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से दोपहर 3 बजे शुरू होकर मोअज्जमजाही चौरास्ता तक जाएगी, जहां शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा के अनुसार, यह मार्च 'एसआईआर' प्रक्रिया पर कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।