फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kochi mercedes benz accident jayabalakrishnan family leaders visit justice

'हैसियत चाहे जो हो, मिलेगा न्याय': कार हादसे पर बोले केरलम के गृहमंत्री चेन्निथला, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कोच्चि, केरलम
पीटीआई, कोच्चि, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

कोच्चि में मर्सिडीज कार की टक्कर से हुई जयबालकृष्णन की मौत के मामले में केरलम के गृह मंत्री और विपक्ष के नेता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आरोपी की हैसियत चाहे जो भी हो, निष्पक्ष न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
kochi mercedes benz accident jayabalakrishnan family leaders visit justice
रमेश चेन्निथल, गृह मंत्री, केरलम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को मृतक जयबालकृष्णन के परिवार से मुलाकात की। बता दें कि मर्सिडीज-बेंज कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि कार को एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाबालिग बेटे ने चलाया था। मुलाकात के दौरान नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपी की सामाजिक या आर्थिक स्थिति चाहे जो भी हो, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: क्लास के अंदर आरी लेकर पहुंचा लड़का, छात्रा का पूरा चेहरा चीर दिया; बचाने आई सहेली भी हुई घायल
विज्ञापन


गृह मंत्री चेन्निथला के साथ एर्नाकुलम के सांसद हिबी ईडन, विधायक टी.जे. विनोद और कोच्चि शहर की पुलिस आयुक्त आर. निशांतिनी भी मौजूद थीं। इन सभी ने सुबह जयबालकृष्णन के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। यह दुर्घटना बीते 25 अक्तूबर को कोच्चि में हुई थी, जब एक मर्सिडीज-बेंज कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का क्या था आरोप?
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि मामले को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। दरअसल, 17 वर्षीय आरोपी को शुरुआत में ही पुलिस थाने से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जवाबदेही पर सवाल उठाए। बाद में कुछ और धाराएं जोड़े जाने के बाद नाबालिग को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) ने उसे जमानत दे दी। आरोपी के पिता, जो एक न्यायाधीश हैं, उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया। हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया।

गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने क्या कहा?
परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चेन्निथला ने कहा कि परिवार चल रही जांच से संतुष्ट है और सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को परिवार से मुलाकात की थी और आज मैं यहां आया हूं। पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है।'


उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और कानून लागू करते समय अमीर या गरीब के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह एक गरीब परिवार है। जाहिर है, जब आरोपी के पिता एक जज हों तो उन्हें मुश्किलें और चिंताएं हो सकती हैं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि न्याय दिलाने के लिए हम पूरी तरह से उनके साथ खड़े रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। कानून और न्याय सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह कोई जज हो या आम नागरिक।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: बंगलूरू में खाली प्लॉट में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बम की आशंका से फैली दहशत

शाम को पिनराई विजयन ने बालकृष्णन के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। विजयन ने बताया कि मृतक के परिवार की शुरू से ही यह शिकायत रही है कि जांच ठीक से नहीं हो रही है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मिलने के बावजूद, परिवार को लगता है कि कार्यवाही में उतनी सतर्कता नहीं बरती जा रही है, जितनी जरूरी है।' विजयन ने कहा कि लोगों के बीच यह आम धारणा है कि प्रभावशाली और अमीर लोग कुछ भी करके बच निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed