फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india bloc rally akhilesh yadav alleges vote theft in bengal and up

रामलीला मैदान: अखिलेश का सरकार पर हमला- जमीन बची नहीं, अंगद का पैर कहां रखोगे; क्या-क्या आरोप लगाए?

Sun, 01 Nov 2026 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी और चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
india bloc rally akhilesh yadav alleges vote theft in bengal and up
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया की विशाल रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमले किए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जबसे यह तय हुआ है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं, तबसे सामने आ रहा है कि जनता हमारे साथ जुटना चाहती है'।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर मैं यह कहूं कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, उसका गणित हम लगा दें 403 विधानसभाओं का तो हर विधानसभा में वोट कम हुए हैं। जो लोग तय कर के आए हैं कि अंगद का पैर हैं, वे जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे। जो लोग दावा करते थे कि डबल इंजन की सरकार है, उन्हें काशी की जनता ने जवाब दिया है। वे एक बार एक हार से संतुष्ट नहीं थे'।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दो रात तीन दिन काउंटिंग की, वे अब भी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं। डबल इंजन वालों को डबल हार और डबल जीरो मिलने का काम हुआ है। वह क्षेत्र कौन सा है। जो लोग काशी का नाम जानते हैं वो यह भी जानते हैं कि वह क्षेत्र क्योटो है। हम जानते हैं कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है। वे जानते हैं कि जनता के बीच जीत नहीं सकते हैं। वे चुनाव आयोग का रास्ता अपना रहे हैं। बंगाल का चुनाव उन्होंने लूटा है। बंगाल चुनाव की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता कि वहां लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों वोट कटवा दिए गए'।

ये भी पढ़ें: चलो दिल्ली: रामलीला मैदान से अखिलेश बोले- जमीन बची नहीं, अंगद का पैर कहां रखोगे; खरगे का पीएम मोदी पर निशाना

सपा ने कहा, 'मुझे याद है कि 2022 में जब चुनाव हुआ था, तब हम सरकार नहीं बना पाए। उसका कारण वोट चोरी ही था। वोटरों को उन्होंने वोटर लिस्ट से हटा दिया। उन्होंने हजारों वोट समाजवादी पार्टी के हटाए थे। उन्होंने मुझे नोटिस दिया था और पूछा था कि किस आधार पर आप कह रहे हैं कि हमने वोट काट दिए हैं। तब सपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर काटे गए वोटों की जानकारी निकाली थी। हमने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को शपथ पत्र में दिया। लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता नहीं चुनाव आयोग कौन सी नींद की गोली लेकर सो रहा है'।



उन्होंने आगे कहा, 'जबसे जनता इनके खिलाफ जाग गई है, तब से कार्रवाई कर रहे हैं। पीलीभीत में इन्होंने हेराफेरी का काम किया था और अब उसे ठीक कर रहे हैं। रामपुर में इसी तरह उन्होंने फोर्स लगाकर किसी को वोट नहीं डालने दिया। रामपुर में लोगों के घरों में जाकर उन्हें धमकाया गया। बड़ी साजिश चल रही है कि जो भाजपा का वोटर हो उसी का वोट पड़े और वही भारत का नागरिक कहलाया जाए। यह बड़ी साजिश चल रही है।



'लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया रामलीला मैदान'
उन्होंने कहा, रामलीला मैदान में जो आज इतनी भीड़ जुटी है। यह लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है। इस मैदान में कई बार इतिहास लिखा गया है। फिर से बदलाव आएगा और ये जो इंकलाब के नारे हैं, उनसे साफ है कि परिवर्तन आएगा। मैं कहना चाहता हूं कि जो यूपी से बाहर आए थे, वह यूपी से जाएंगे। यूपी वाले स्वागत बेहतरीन करते हैं और विदाई उससे भी बढ़िया करते हैं'।



चढ़ावा चोरी का लगाया आरोप
अखिलेश यादव ने कहा, 'यह राम जी की लीला का मैदान है, हमने रामलीला में देखा है कि जो पापी है उसका नाश होता है। राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है। न सिर्फ इनका नाश होगा, बल्कि जिन्होंने उनका धन चुराया, चंदा चोरी की। जिन्होंने चढ़ावा चुराया, उनका नाश तो होगा ही, इस बार सर्वनाश होने जा रहा है। जबसे ये बात आई है कि यूपी में 1 करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, वो मन ही मन दिल्ली वालों पर ठीकरा फोड़ना चाहते हैं। वो जानते हैं हार होने वाली है। वो हार अपने सिर पर नहीं लेना चाहते, दिल्ली वालों पर फोड़ना चाहते हैं। लोग कहते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त सबसे बड़ी कड़ी हैं। और इस कड़ी का एक बड़ी कंपनी भी साथ दे रही है। हम यूपी के लोगों ने देखा है कि मुहंनुचवा आते थे और इस बार वोटनुचवा आया है। उनके साथ जुमलु भी आए हैं। इस बार वोट नुचवा बचने वाले हैं और नही जुमलु बचने वाले हैं। इनका अंत होने वाला है'।



उन्होंने कहा, 'रामलीला मैदान में जो हर तरफ से लोग आए हैं और हर दल का यहां समर्थन जुटा है। भाजपा की सरकार जल्द से जल्द हट जाएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि जब हम वोट डालेंगे तो भाजपा का हमेशा हमेशा के लिए सफाया करने का काम करेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed