फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himanta biswa sarma attacks rahul gandhi shimla bjp padyatra sir infiltrators

'घुसपैठियों के नाम हटाने से परेशान हैं': सीएम हिमंत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, दिल्ली प्रदर्शन पर क्या बोले?

Sun, 01 Nov 2026 02:35 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, शिमला, हिमाचल
एएनआई, शिमला, हिमाचल Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 01 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शिमला में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल एसआईआर का विरोध घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
himanta biswa sarma attacks rahul gandhi shimla bjp padyatra sir infiltrators
हिमाचल प्रदेश भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सरमा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इस प्रक्रिया के तहत घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जीतने पर चुप, हारने पर सवाल': रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर भड़का एनडीए, राहुल गांधी पर कसा तंज
विज्ञापन


इस पदयात्रा में हिमंत बिस्वा सरमा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल, अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सरमा ने कहा कि एसआईआर के जरिए घुसपैठियों के नाम हटाए जाने से राहुल गांधी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी घुसपैठियों को बसाने के लिए यह पूरा राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि देश की जनता मतदाता सूची में घुसपैठियों के नाम शामिल करने की अनुमति नहीं देगी। भाजपा चुनाव आयोग और देश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी भी की और कहा कि उन्हें मानसिक अस्पताल में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम और बंगाल पर क्या बोले भाजपा सीएम?
असम के मुख्यमंत्री ने एसआईआर का विरोध करने पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में घुसपैठियों का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद तक स्वीकार किया गया है। ऐसे में अगर एसआईआर नहीं होगा तो मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम कैसे हटाए जाएंगे? सरमा ने कहा कि एसआईआर के जरिए 'बाबर और औरंगजेब' के नाम मतदाता सूची से हटाने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या हिमाचल प्रदेश और केरल के चुनाव भी रद्द कर दिए जाने चाहिए? क्या रायबरेली से उनके अपने चुनाव को भी रद्द किया जाना चाहिए?

ये भी पढ़ें: 'दुकानें बंद रहेंगी तो खरीदारी कहां से होगी?': राहुल गांधी की अपील पर व्यापारियों का तीखा सवाल; फिर लिखा पत्र

कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी सरकारों से इस्तीफा देना चाहिए और फिर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जहां अपनी सरकारें ठीक लगती हैं, वहीं भाजपा शासित राज्यों में उसे वोट चोरी दिखाई देती है। सरमा के मुताबिक, एसआईआर का विरोध करने के पीछे सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed