फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guwahati Shooting hotel Several feared dead police investigation

गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार; सांसद गौरव गोगोई ने जांच की मांग की

Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
सार

असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात करीब 9 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। आखिर गोलीबारी किसने की? हमले के पीछे क्या वजह थी और पुलिस ने क्या जानकारी दी? इस खबर में जानें तमाम अपडेट्स...

विज्ञापन
Guwahati Shooting hotel Several feared dead police investigation
गुवाहाटी के होटल गोलीबारी - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के लाचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में रात करीब 9 बजे हुई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने मौतों की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में पुलिस और एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किस हथियार से चली गोली, पुलिस ने क्या बताया?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि वारदात के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने बताया कि 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

असम के होटल में गोलीकांड, प्रमुख बिंदु क्या?

  • होटल मालिक हेलेना भराली और उनके बेटे देबर्षि कश्यप समेत पांच की गई जान।
  • आरंभिक रिपोर्ट्स में मृतकों में नारायण दास (48) का नाम भी सामने आया।
  • पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की।
  • गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन से सटी गली में हुई गोलीबारी।

कहां हुई गोलीबारी और कितने लोग घायल हुए?

गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुवाहाटी गोलीकांड: भराली परिवार में चार की हत्या का कारण 'होटल का लीज' विवाद! जांच कर रही असम पुलिस क्या बोली?

गोलीबारी किसने की और पुलिस क्या कर रही?

फिलहाल गोली चलाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों की संख्या कितनी थी। पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

'घटना की जिम्मेदारी लें मुख्यमंत्री'

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि गुवाहाटी के उलुबाड़ी स्थित होटल ‘बिलास इन’ में हुई गोलीबारी से वह बेहद दुखी हैं। इस घटना में कथित तौर पर पांच लोगों की जान चली गई। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस घटना ने गुवाहाटी में लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोगोई ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और राज्य में बढ़ते अपराधों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। गुवाहाटी गोलीबारी पर गौरव गोगोई चिंतित, गहन जांच की मांग

असम से निर्वाचित लोकसभा सांसद गोगोई ने अधिकारियों से गहन जांच करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय करने का आग्रह किया। उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। घटना के बाद घटनास्थल से एंबुलेंस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम रवाना होती देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed