फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI Agent Breaches Australian Medicare Portal: What Are The Learnings For India

AI: ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मेडिकेयर पोर्टल में एआई ने लगाई सेंध, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए क्या है सबक?

Sat, 26 Sep 2026 05:59 AM IST
संकल्प प्रकाश सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 05:59 AM IST
सार

जून 2026 में एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मेडिकेयर स्टैटिस्टिक्स पोर्टल में बिना अनुमति के कुछ गैर-सार्वजनिक फाइलों तक पहुंच बना ली। इस घटना ने भारत के सामने भी कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
AI Agent Breaches Australian Medicare Portal: What Are The Learnings For India
AI Agents And Cyber Security - फोटो : AI Generated

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल सवालों के जवाब देने वाला सिस्टम नहीं रह गया है। एआई के क्षेत्र में जिस तेजी से उन्नति हो रही है, उसने इसकी क्षमताओं को काफी बढ़ा दिया है। एआई एजेंट को अब ऐसे काम सौंपे जा रहे हैं, जिनमें वह खुद इंटरनेट पर जानकारी खोजता है, वेबसाइट्स से डाटा जुटाता है और किसी काम को पूरा करने के लिए कई चरणों में फैसले लेता है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की एक घटना इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना ने बढ़ती एआई की क्षमताओं और उससे जुड़ी साइबर सिक्योरिटी की चुनौतियों का सामने रखा है।
विज्ञापन


जून 2026 में ओपनएआई के एक एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मेडिकेयर स्टैटिस्टिक्स रिपोर्टिंग सर्विस पोर्टल में अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया। एजेंट ने सार्वजनिक जानकारी खोजने के दौरान ऐसे रास्ते का इस्तेमाल किया, जिससे वह कुछ गैर-सार्वजनिक फाइलों तक भी पहुंच गया।
विज्ञापन

आखिर हुआ क्या था?

यह मामला ऑस्ट्रेलिया के उस पोर्टल से जुड़ा है, जिसे सर्विसेज ऑस्ट्रेलिया संचालित करती है। इस वेबसाइट पर मेडिकेयर से जुड़े आंकड़े उपलब्ध होते हैं। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च और कई दूसरे तरह के डाटा शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह पोर्टल उन सिस्टम्स से अलग है, जिनमें लोगों की व्यक्तिगत मेडिकेयर जानकारी रखी जाती है। ओपनएआई के एजेंट को ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य और दवाओं पर होने वाले खर्च से जुड़ी जानकारी खोजने का काम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में यह एक सामान्य रिसर्च टास्क था। एजेंट ने इंटरनेट पर जानकारी तलाशते हुए मेडिकेयर के इस पोर्टल तक पहुंच बनाई। समस्या तब शुरू हुई जब पोर्टल ने मांगी गई कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद एआई एजेंट ने दूसरा रास्ता तलाशा और एक तकनीकी खामी का फायदा उठाकर उन फाइलों तक पहुंच गया, जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं थीं।

कौन-सा डाटा एक्सेस हुआ?

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार एजेंट ने सार्वजनिक और गैर-सार्वजनिक दोनों तरह की फाइलों तक पहुंच बनाई। इनमें कुछ एग्रीगेटेड हेल्थ स्टैटिस्टिक्स और इंटरनल फाइलों से जुड़ी जानकारी शामिल थी। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिसमें किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकेयर या मेडिकल जानकारी भी एआई ने एक्सेस की थी। इस मामले को खास बनाने वाली बात सिर्फ यह नहीं है कि इस वेबसाइट में सेंध लगी। असली सवाल यह उठता है कि आखिर जो एआई एजेंट्स थे उन्होंने रुकने की बजाए दूसरे रास्तों की तलाश क्यों की?

अगर किसी वेबसाइट से एक्सेस डिनाइड मिल जाए, तो एआई को निर्धारित नियमों के अंतर्गत रुक जाना चाहिए। लेकिन ये और हगिंग फेस वाली घटना इस बारे में बताती है कि एआई एजेंट किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई संभावित रास्ते आजमा सकते हैं। यही वजह है कि यह घटना एआई एजेंट्स की बढ़ती स्वायत्तता को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। 

ये घटना 18 जून 2026 को हुई थी। इसकी जानकारी ओपनएआई को बाद में समीक्षा के दौरान मिली। जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने 10 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई सरकार को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी और 11 सितंबर को सर्विसेज ऑस्ट्रेलिया ने वह संदेश देखा। इसके बाद मामला ऑस्ट्रेलियाई साइबर सिक्योरिटी अधिकारियों तक पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस बारे में बताते हुए कहा कि सरकार को घटना की जानकारी मिलने में इतना समय लगना काफी चिंता का विषय है। इस घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच की और अब उसने एआई से उभरते साइबर खतरों को देखते हुए एआई टास्कफोर्स का गठन भी कर लिया है।
 

AI Agent Breaches Australian Medicare Portal: What Are The Learnings For India
AI Agents And Cyber Security - फोटो : AI Generated

भारत के लिए भी उठ रहे बड़े सवाल

ऑस्ट्रेलिया की यह घटना सिर्फ एक देश की सरकारी वेबसाइट की सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं है। यह भारत जैसे तेजी से डिजिटल होते देश के लिए भी एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करता है। अगर एआई एजेंट किसी काम को पूरा करने के दौरान खुद अलग-अलग रास्ते तलाशने लगें, तो सरकारी डिजिटल सिस्टम उन्हें कहां तक जाने की अनुमति देंगे? भारत में भी एआई का इस्तेमाल अब राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सर्विलांस, खुफिया जानकारी और सरकारी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में बढ़ रहा है।

एक रिसर्च पेपर के मुताबिक भारत के सामने चुनौती सिर्फ एआई तकनीक विकसित करने की नहीं है। असली चुनौती यह है कि एआई को देश के अलग-अलग डिजिटल सिस्टम और संस्थानों के साथ किस तरह सुरक्षित तरीके से जोड़ा जाए। रिसर्च पेपर बताता है कि भारत में अलग-अलग सरकारी संस्थानों, सुरक्षा एजेंसियों और तकनीकी संगठनों के बीच डाटा और सिस्टम का एकीकरण अभी पूरी तरह मजबूत नहीं है। कई जगह अलग-अलग सिस्टम अपने-अपने स्तर पर काम करते हैं।

इसके अलावा एआई एजेंटों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह भी जरूरी हो जाता है कि उन्हें सरकारी डिजिटल सिस्टम में काम करने की स्पष्ट सीमाएं और सुरक्षित पहुंच दी जाए, ताकि वे किसी संवेदनशील डाटा तक बिना अनुमति के न पहुंच सकें।

एक और महत्वपूर्ण मुद्दा है संवेदनशील डाटा की सुरक्षा। रिसर्च पेपर के मुताबिक भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सॉवरेन एआई की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए ताकि सैटेलाइट तस्वीरों, इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस और युद्धक्षेत्र से जुड़े संवेदनशील डाटा पर देश का अपना नियंत्रण बना रहे। इसके लिए सुरक्षित डिफेंस क्लाउड, घरेलू कंप्यूटिंग क्षमता और बेहतर डाटा इंटीग्रेशन की जरूरत बताई गई है।

इसलिए ऑस्ट्रेलिया की घटना भारत के सामने भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है जैसे-जैसे एआई ज्यादा स्वतंत्र होकर काम करेगा, क्या हमारे सरकारी डिजिटल सिस्टम उनकी बढ़ती क्षमताओं को सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए तैयार हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed