फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Allu Sirish angered by loud music playing late at night what complaint did he lodge with the police?

'मंदिर से स्पीकर हटाए जाएं': देर रात तेज संगीत बजने पर भड़के अभिनेता अल्लू सिरीश, पुलिस से क्या की शिकायत?

Mon, 28 Sep 2026 12:56 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:56 PM IST
सार

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद केहनुमान मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों, बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Actor Allu Sirish angered by loud music playing late at night what complaint did he lodge with the police?
तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलुगु एक्टर अल्लू सिरीश ने हैदराबाद पुलिस से शिकायत की है कि शहर के एक मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के बेटे सिरीश ने कहा कि तय डेसिबल (आवाज की सीमा) से ज्यादा तेज संगीत से बुज़ुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को देखने की अपील की।

विज्ञापन

 



सिरीश ने एक्स पर क्या कहा? 
रविवार रात एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हैदराबाद पुलिस  मैं अपर्णा वन, शेखपेट का रहने वाला हूं। पिछले कुछ दिनों से विनोबा नगर स्थित हनुमान मंदिर में रात 2-3 बजे तक तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। मैंने फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने हमसे 25 सितंबर तक इंतजार करने को कहा क्योंकि तब गणेश विसर्जन था। त्योहार खत्म हो गया है, लेकिन तेज संगीत बंद नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से क्या अपील की? 
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी सोसाइटी में कई बुज़ुर्ग, बच्चे और नौकरीपेशा लोग इससे परेशान हैं। पहले भी कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले को देखें। धन्यवाद।' सिरीश ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया। इस पोस्ट के बाद, हैदराबाद पुलिस ने कहा कि जरूरी कार्रवाई के लिए यह मामला फिल्म नगर के एसएचओ को सौंप दिया गया है।


बता दें कि जयपुर में रविवार को मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। तेज आवाज में भजन बजाने पर पड़ोसी युवक पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed