{"_id":"6aa1aadd7e2dcd22280b4be4","slug":"chintpurni-dhalwari-link-road-damaged-by-rain-vehicular-movement-affected-una-news-c-93-1-una1026-205354-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बरसात से चिंतपूर्णी-धलवाड़ी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बरसात से चिंतपूर्णी-धलवाड़ी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, वाहनों की आवाजाही प्रभावित
Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। बरसात के कारण चिंतपूर्णी-धलवाड़ी संपर्क मार्ग का एक हिस्सा धंस जाने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से निजी स्कूलों की बसें भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों को गांव से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बाईपास तक पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण बच्चों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों विकास भारद्वाज, सुमित कुमार, मनोज कुमार, रजनी, राकेश कुमार, विजय कुमार सहित अन्य ने बताया कि सड़क काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। बरसात के दौरान सड़क का हिस्सा और अधिक धंस जाने से समस्या गंभीर हो गई है। इस कारण गांव में कोई भी बस आसानी से नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क की स्थिति की जानकारी होने के बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि सड़क की समय रहते मरम्मत कर दी जाती तो वर्तमान में लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि गांव के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की शिक्षा से सीधे जुड़ी हुई है। ऐसे में विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए युद्धस्तर पर सड़क बहाली का कार्य शुरू करना चाहिए। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि चिंतपूर्णी-धलवाड़ी संपर्क मार्ग का मौके पर निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
सड़क धंसे एक महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते स्थानीय लोगों विशेषकर बच्चों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, क्योंकि सड़क टूटी होने के कारण गांव में बसें नहीं पहुंच पा रही हैं।
-विकास भारद्वाज, धलवाड़ी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सड़क धंसने से यातायात की समस्या बनी हुई है। निजी स्कूलों की बसें और राशन की गाड़ी भी डिपो तक नहीं पहुंच पा रही है, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -अक्की रत्न, धलवाड़ी
विज्ञापन
सड़क धंसे एक महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते स्थानीय लोगों विशेषकर बच्चों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, क्योंकि सड़क टूटी होने के कारण गांव में बसें नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
-विकास भारद्वाज, धलवाड़ी
विज्ञापन
सड़क धंसने से यातायात की समस्या बनी हुई है। निजी स्कूलों की बसें और राशन की गाड़ी भी डिपो तक नहीं पहुंच पा रही है, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -अक्की रत्न, धलवाड़ी