फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Automated testing station to be built at a cost of 5 crore; construction to be completed in nine months.

Una News: पांच करोड़ से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, नौ महीने में पूरा होगा निर्माण

Mon, 12 Oct 2026 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
Automated testing station to be built at a cost of 5 crore; construction to be completed in nine months.
हरोली के रोड़ा में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।-
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रोड़ा में किया शिलान्यास
विज्ञापन

एक ही परिसर में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की मिलेगी सुविधा

10 करोड़ से सिंथेटिक ट्रैक और 3.50 करोड़ से बनेगा सैनिक भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में वाहन चालकों को ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए अलग-अलग जगहों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रोड़ा में पांच करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) बनेगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को इसका शिलान्यास किया। स्टेशन का निर्माण नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने पर वाहनों की फिटनेस जांच आधुनिक मशीनों से होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी, हल्के, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। यहां पहले ही ट्रैफिक पार्क तैयार किया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन बनने से इस परिसर में परिवहन संबंधी दोनों महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के लिए लोक निर्माण विभाग भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित करेगा। आधुनिक व्यवस्था से वाहनों की फिटनेस जांच की प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में खेल और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके अलावा 3.50 करोड़ रुपये से सैनिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

---------
बॉक्स:
पांच हजार वर्ग मीटर पर बनेगा एटीएस
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब पांच हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करवाई गई है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने यह जमीन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को लीज पर दी है। स्टेशन का संचालन पूरी तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम करेगा एचआरटीसी स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी, तकनीकी उपकरण, नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर और सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed