{"_id":"6ae88ce5b8aae2063c0e6e97","slug":"utter-pradesh-kalyan-samiti-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193187-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दिवाली के बाद भैला स्कूल के बच्चों को बांटे जाएंगे जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दिवाली के बाद भैला स्कूल के बच्चों को बांटे जाएंगे जूते
विज्ञापन
पौध रोपण और जरूरतमंद बच्चों की मदद को लेकर उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति ने बनाई कार्ययोजना
मासिक बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा, स्कूलों में पठन-पाठन सामग्री समेत आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति की पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने की। इसमें सामाजिक कार्यों, पौध रोपण अभियान, जरूरतमंद स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े और पठन-पाठन सामग्री वितरित करने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के गायन के साथ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैला में जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सियां वितरित करने के पूर्व कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समिति के अनुसार विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है।
वहीं, पौध रोपण अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैला के बच्चों को स्कूली जूते भी वितरित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य के लिए समिति के सदस्यों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
बैठक में सभी सदस्यों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने संदीप सिंह राजपूत के विशेष सहयोग की सराहना करते हुए बैठक में शामिल सभी सदस्यों का आभार जताया।
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, संदीप सिंह राजपूत, वीडी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, नत्थीमल वर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, देवेंद्र कुमार चौबे, दीनदयाल, चरण सिंह जादौन, राजेश शर्मा, रणबीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, रमाकांत तिवारी, शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओम कैलाश शर्मा, कपिल वर्मा और राजकिशोर त्यागी मौजूद रहे।