फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers workshop in diet nahan

Sirmour News: स्कूल लाइब्रेरी को सुदृढ़ करने के लिए 32 शिक्षक ले रहे मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
teachers workshop in diet nahan
नाहन के डाइट संस्थान में लाइब्रेरी मैनेजमेंट कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करती मीरा ठाकुर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में स्कूल लाइब्रेरी प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन डाइट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी अश्विनी ठाकुर ने अध्यक्षता की। इसमें जिला सिरमौर के 16 शिक्षा खंडों से दो-दो अध्यापकों सहित कुल 32 शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जिला समन्वयक स्कूल लाइब्रेरी डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को पुस्तकालयों से जोड़ना और विद्यालयों में पुस्तकालय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने बताया कि रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट समग्र शिक्षा के साथ मिलकर स्कूल पुस्तकालयों को सुदृढ़ करने में सहयोग कर रहा है। कार्यशाला में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट की ओर से शिमला के स्टेट ट्रेनर दीपक कन्याल स्रोत समूह के सदस्य के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान बाल मित्र पुस्तकालय की अवधारणा, पढ़ने की आदत विकसित करने, पुस्तकों के संग्रह और उनके उचित प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पुस्तकालय में पढ़ने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, पुस्तकों के चेक-इन एवं चेक-आउट की प्रक्रिया और पुस्तकालय संचालन में समुदाय की भूमिका पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही लाइब्रेरी रेटिंग सिस्टम (पुस्तकालय मूल्यांकन प्रणाली) की जानकारी भी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के स्रोत समूह में जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा के अलावा डाइट की प्रवक्ता मीरा ठाकुर और प्रवक्ता नीतू तोमर भी शामिल हैं।------

नाहन के डाइट संस्थान में लाइब्रेरी मैनेजमेंट कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करती मीरा ठाकुर।

नाहन के डाइट संस्थान में लाइब्रेरी मैनेजमेंट कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करती मीरा ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed