फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur wins in rugby; Bilaspur triumphs in basketball and handball; Kangra emerges victorious in table tenni

खेलकूद: रग्बी में सिरमौर, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर जीता, टेबल टेनिस-शतरंज में कांगड़ा विजेता

Wed, 14 Oct 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)/हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर, हॉकी में सोलन, फुटबॉल में किन्नौर और रग्बी में सिरमौर की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
Sirmaur wins in rugby; Bilaspur triumphs in basketball and handball; Kangra emerges victorious in table tenni
रग्बी में सिरमौर, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर जीता। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में आयोजित चार दिवसीय 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल और हैंडबॉल में बिलासपुर, हॉकी में सोलन, फुटबॉल में किन्नौर और रग्बी में सिरमौर की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। हॉकी में सोलन की टीम विजेता रही, जबकि सिरमौर उपविजेता बना। बास्केटबॉल में बिलासपुर ने पहला और मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल में किन्नौर विजेता और सिरमौर उपविजेता रहा। हैंडबॉल में बिलासपुर ने पहला, जबकि ऊना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रग्बी में सिरमौर की टीम विजेता बनी। मार्च पास्ट में सोलन ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला परिषद सदस्य भगानी शिवानी मेहरा और रुकमणि देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल और स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Trending Videos

टेबल टेनिस और शतरंज में कांगड़ा बना विजेता
 राजकीय आदर्श मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बुधवार को अंडर-19 छात्र इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन टेबल टेनिस में कांगड़ा ने मंडी और शतरंज में कांगड़ा ने हमीरपुर को हराया। ताइक्वांडो के 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के अनुज ने कुल्लू के आर्यन और शिमला के ओजश ने चंबा के रक्षित को पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की प्रधानाचार्य इंजीनियर नैना लखनपाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों के 198 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टेबल टेनिस के मुकाबले हिम अकादमी विकासनगर में, जबकि ताइक्वांडो और शतरंज के मुकाबले हमीरपुर स्कूल परिसर में करवाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed