{"_id":"6ad0cf96fdd7c415f3041efb","slug":"lucky-raj-wins-the-5000-meter-race-manoj-from-multhan-emerges-victorious-in-the-10000-meter-race-mandi-news-c-90-1-mnd1023-217807-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांच हजार मीटर दौड़ में लक्की राज, दस हजार में मुल्थान का मनोज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांच हजार मीटर दौड़ में लक्की राज, दस हजार में मुल्थान का मनोज विजेता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भी जीते पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्थानीय महाविद्यालय के खिलाड़ियों के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चौहान ने की।
दस हजार मीटर की दौड़ में मुल्थान महाविद्यालय का खिलाड़ी मनोज कुमार पहले स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान नीरज कुमार तथा तृतीय स्थान भारत, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर को प्राप्त हुआ। 5000 मीटर की रेस में लकी राज ने पहला, आयुष एवं नितिन, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट के महिला वर्ग में अंकिता, स्वाती एवं पायल प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान तथा पुरुष वर्ग में सक्षम, अंकुश तथा अमन शर्मा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़ तथा डिस्कस थ्रो इत्यादि अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी देर शाम तक चलता रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी प्रोफेसर उपमा धीमान तथा आयोजन सचिव प्रोफेसर ज्योति प्रकाश ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की।