फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger over not getting space for stalls on Seri Manch

Mandi News: सेरी मंच पर स्टॉल के लिए जगह न मिलने पर रोष

Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Anger over not getting space for stalls on Seri Manch
मंडी शहर के सेरी मंच पर सजा हाट बाजार। संवाद - फोटो : ARchive
मंडी। शहर के सेरी मंच पर त्योहारी सीजन में दुकानें लगाने को लेकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में नाराजगी है। उन्हें त्योहारों पर स्टॉल लगाने के लिए उचित जगह नहीं मिलती और जगह मिलने पर अन्य दुकानदारों से कई गुना अधिक शुल्क वसूला जाता है। महिलाओं ने नगर निगम और प्रशासन से व्यवस्था में समानता लाने की मांग की है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से सेरी मंच पर हर शुक्रवार और शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। यहां महिलाएं घर में बने अचार, चटनी, मुरब्बा, कचौरी, सिड्डू, मोमोज, भल्ले-बाबरू सहित स्थानीय उत्पाद बेचती हैं। यह आमदनी उनके परिवारों की आजीविका का सहारा है। वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह की रीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने शिकायत की है कि त्योहारों में उन्हें स्टॉल लगाने की जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन




शुल्क असमानता और महापौर का जवाब

महिलाओं ने बताया कि जगह मिलने पर नगर निगम 1800 रुपये तक की पर्ची काटता है जबकि अन्य दुकानदारों से करीब 300 रुपये लिए जाते हैं। नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान महिला समूहों के बैठने की व्यवस्था की गई है और भविष्य में उन्हें और सुविधाएं देने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed