फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu raghunath rath yatra dev parampara faith feature

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा से देव महाकुंभ का आगाज, विराजमान हुए 300 देवी-देवता

Wed, 21 Oct 2026 03:40 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 21 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

रघुनाथ की नगरी में उमड़े आस्था के सैलाब से ढालपुर सराबोर हो गया। महोत्सव के लिए भगवान रघुनाथ सहित करीब 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान में डेरा डाल दिया है। 

विज्ञापन
kullu raghunath rath yatra dev parampara faith feature
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा भव्य रथ यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ बुधवार को देव-मानस के मिलन का प्रतीक कुल्लू का अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव शुरू हो गया। रघुनाथ की नगरी में उमड़े आस्था के सैलाब से ढालपुर सराबोर हो गया। महोत्सव के लिए भगवान रघुनाथ सहित करीब 300 देवी-देवताओं ने ढालपुर मैदान में डेरा डाल दिया है। सात दिन तक देवी-देवता यहां बने अस्थायी शिविरों में ही विराजमान रहेंगे। 27 अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में देव परंपराओं, लोक संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




 
Trending Videos

4:22 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे भगवान रघुनाथ
भगवान रघुनाथ बुधवार शाम 4:22 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे। इसके बाद पूजा अर्चना सहित अन्य देव परंपराओं को निभाया गया। इसके बाद शाम 5:14 बजे रघुनाथ की रथयात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच ढालपुर की ओर रवाना हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार रथयात्रा 24 मिनट देरी से शुरू हुई। 5:25 पर रथयात्रा भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंची। देव वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों और जयकारों से कुल्लू घाटी गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह खड़े होकर भगवान रघुनाथ के दर्शन किए और अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा में ये देवी-देवता  भगवान रघुनाथ के साथ चले
इस दौरान भगवान रघुनाथ के साथ बिजली महादेव, हिडिंबा माता, देवता अजय पाल, पिरडी महादेव, धूम्बल नाग, जवाणी महादेव, वीरनाथ समेत करीब 100 देवी-देवता भी साथ चले। वहीं, हजारों लोगों ने भी रथ को खींचकर पुण्य कमाया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता समेत एक लाख लोग अलौकिक नजारे की साक्षी बने। रथयात्रा के दौरान देवी-देवताओं की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। करीब 300 देवी-देवताओं के ढालपुर पहुंचने के साथ ही देव परंपरा के इस अनूठे उत्सव की रौनक बढ़ गई। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सात दिन तक ढालपुर में रहेगी रौनक
21 से 27 अक्तूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में हर दिन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। ढालपुर में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। प्रशासन और महोत्सव समिति की ओर से आयोजन को सुचारु बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। रथयात्रा के साथ शुरू हुए उत्सव ने कुल्लू घाटी को एक बार फिर आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया है।

पुलिस पहरे में श्रृंगाऋषि और बालू नाग
दशहरा महोत्सव में दूर विवाद के चलते अधिष्ठाता देवता श्रृंगा ऋषि व बालू नाग अस्थायी शिविर में पुलिस पहरे में रहे। हालांकि, दोनों देवता सुबह लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ के मंदिर रघुनाथ पहुंचे थे। इसके बाद दोनों देवताओं को रथयात्रा तक पुलिस पहरे में रहे।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- श्रीराम का जीवन सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा
 प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार ढालपुर में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में से एक इस उत्सव का आगाज हुआ। राज्यपाल ने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं, सामूहिक आस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देव संस्कृति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम कुल्लू दशहरा को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है और इसे देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाता है। उन्होंने कहा कि परंपराएं केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए सामर्थ्य एवं मार्गदर्शन का स्रोत भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि इन परंपराओं का संरक्षण करना और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed