फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paid tribute to the martyred Captain Ramesh Chandra Sharma.

Kangra News: बलिदानी कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा को किया नमन

Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the martyred Captain Ramesh Chandra Sharma.
रैत (कांगड़ा)। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शाहपुर उपमंडल के सद्दूं गांव के वीर सपूत कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गांव में बलिदानी की स्मृति में बने स्मारक पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। वीरांगना पुष्पा देवी ने उनकी स्मृतियों को संजोए रखने के लिए गांव में इस स्मारक का निर्माण करवाया है। वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन रमेश शर्मा का बलिदान केवल सद्दूं गांव ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर विंग कमांडर अशोक शर्मा, रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष करनैल चौहान, श्रीकांत लगवाल, सतीश शर्मा, बलदेव पठानिया, कमलेश चंद शर्मा, नसीब सिंह पठानिया, रणवीर सिंह जम्वाल, अर्जुन सिंह पठानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed