फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said the Congress government could achieve nothing in four years

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान

Sat, 31 Oct 2026 12:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना।
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

 विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना में कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए।

विज्ञापन
Jairam Thakur said the Congress government could achieve nothing in four years
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना में कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सरकार पर विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी। चुनावी वर्ष शुरू होने पर सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटका रही है। ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद केवल भाजपा और केंद्र सरकार को कोसने का काम किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें गालियां निकालने के अलावा कुछ नहीं किया। जनता अब कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन

Trending Videos

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। प्रदेशभर में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऊना जिला मुख्यालय के होटल सहित कई स्थानों पर गोलीकांड हुए। इन गोलीकांडों में कई लोगों की जान चली गई। शासन और प्रशासन कानून व्यवस्था सुधारने की बजाय आम लोगों को प्रताड़ित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर ध्यान भटकाने का आरोप
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है। इसके लिए आए दिन नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने नशा तस्करी, गोलीकांड और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया। ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को चार साल में पूरी तरह नकारा साबित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed