फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Campaigning for the Kosli Bar election intensifies following the completion of the

Rewari News: नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही कोसली बार चुनाव का प्रचार तेज

Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Campaigning for the Kosli Bar election intensifies following the completion of the
कोसली। कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर निशा यादव और कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव को आम सहमति से निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र और निखिल के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर रेशू देवी और प्रवीण यादव आमने-सामने हैं। वहीं, सचिव पद के लिए अभिषेक यादव और राजपाल यादव के बीच मुकाबला होगा। प्रमुख पदों पर आमने-सामने की टक्कर होने से चुनावी माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली बार एसोसिएशन में कुल 265 सदस्य हैं, जो चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। वे अधिवक्ता सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed