फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Power outage in Ladwa affects business establishments as well

Kurukshetra News: लाडवा में बिजली गुल होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा असर

Fri, 23 Oct 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Power outage in Ladwa affects business establishments as well
लाडवा। बिजली दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे पूर्व सरपंच हुकम चंद एवं अन्य। संवाद - फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
लाडवा। बिजली के निजीकरण के फैसले के विरोध में बुधवार रात 12 बजे से बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सीएम विधानसभा क्षेत्र लाडवा में भी बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बिजली न होने से बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ा। वहीं शहर वासियों ने भी भारी परेशानी झेली। शहर में बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। शहर में पुराने जमाने की महिलाएं, बच्चे बाल्टी, मटको में पानी लाते नजर आए।
विज्ञापन

गृहिणी सुनीता देवी, आशु रानी, आंचल, नीलम, पूजा आदि ने बताया कि वीरवार सुबह टंकी में पानी खत्म हो गया। जब दोपहर तक भी बिजली नहीं आई तो बिजली दफ्तर लाडवा में फोन किया, कई बार घंटी बजाने के बाद भी किसी भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली पानी न होने से घर के सारे काम अस्त व्यस्त हो गए हैं। घर में न तो पीने के लिए पानी बचा है और न ही बर्तन आदि धोने के लिए। हो सकता है बिजली कर्मचारियों की मांगे जायज हों, लेकिन बिजली पानी मूलभूत सेवाओं को रोकना भी जायज नहीं। पूर्व सरपंच हुकम चंद गोविंदगढ़ ने कहा कि उसकी इंद्री-लाडवा मार्ग पर दुकान है। वीरवार सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो पूरी मार्केट में बिजली नहीं थी। बिजली दफ्तर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बिजली दफ्तर के सभी कमरों पर ताले लटके हुए थे। उसे बिजली दफ्तर जाकर ही पता चला कि कर्मचारियों की हड़ताल है। संवाद

लाडवा। बिजली दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे पूर्व सरपंच हुकम चंद एवं अन्य। संवाद

लाडवा। बिजली दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे पूर्व सरपंच हुकम चंद एवं अन्य। संवाद- फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

लाडवा। बिजली दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे पूर्व सरपंच हुकम चंद एवं अन्य। संवाद

लाडवा। बिजली दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे पूर्व सरपंच हुकम चंद एवं अन्य। संवाद- फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed