फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Focus on strengthening foundational education; 80 participants are undergoing training.

Jind News: बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर, 80 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Focus on strengthening foundational education; 80 participants are undergoing training.
फोटो 4 नरवाना। बुनियादी साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षक। स्रोत विभाग।
नरवाना। बुनियादी साक्षरता (एफएलएन) एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा नरवाना ने किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी ली। अवलोकन के दौरान राजेश वशिष्ठ ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की सहभागिता, शिक्षण गतिविधियों और पढ़ाने के लिए अपनाई जा रही विधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों और गतिविधि आधारित पद्धतियों को अपनाना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों से परिचित कराना है, जिनके माध्यम से प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की बुनियादी दक्षताओं का विकास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा शिक्षण को सरल, रुचिकर और प्रभावशाली बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने और गणित की आधारभूत क्षमताएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

छह दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ाने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में सीखी गई विधियों को अपनाकर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed