फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A clogged drain on Dalamwala Road in Kandela

Jind News: कंडेला में दालमवाला रोड पर बंद पड़ा नाला

Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A clogged drain on Dalamwala Road in Kandela
कंडेला 31,गंदगी से बंद पड़ा नाला, पनपते हुए मच्छर मक्खीसंवाद 02 - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
जींद। कंडेला गांव में दालमवाला रोड पर मुख्य नाला बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नाले में गंदगी और गंदा पानी जमा होने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। मच्छर-मक्खियों की भरमार से लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नाला मिट्टी, पॉलिथीन, प्लास्टिक और कचरे से अटा पड़ा है। इससे गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास रहने वाले लोगों और इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलिंद्र, राजबीर, जागीर, रामनिवास, रमेश, सुनील और राजबीर ने बताया कि नाला कई महीनों से बंद है। पंचायत को कई बार इसकी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागीर ने कहा कि पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायतें की गई हैं और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद सफाई नहीं करवाई गई। बलिंद्र ने रोष जताते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने नाले की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारु करने की मांग की है।

दोबारा करवाई जाएगी नाले की सफाई : सरपंच
सरपंच नीलम ने बताया कि नाले की सफाई का कार्य पहले भी करवाया गया था। अब दोबारा इसकी सफाई करवाई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed