{"_id":"6ae8dccd9998a1d8aa0a9789","slug":"citizens-rights-forum-alleges-mayor-doesnt-answer-calls-popli-says-he-missed-one-call-due-to-being-busy-hisar-news-c-21-hsr1005-985913-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अधिकार मंच का आरोप- मेयर नहीं उठाते फोन, पोपली बोले- एक बार व्यस्तता में नहीं उठा पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अधिकार मंच का आरोप- मेयर नहीं उठाते फोन, पोपली बोले- एक बार व्यस्तता में नहीं उठा पाया
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अधिकार मंच ने मेयर प्रवीण पोपली और नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा पर फोन नहीं उठाने और मांग पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। मंच अध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव नरेश गौतम और उपप्रधान मंगल ढालिया ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था चरमराने और सफाई व्यवस्था बदहाल होने के बावजूद निगम प्रशासन गंभीर नहीं है।
पदाधिकारियों के अनुसार, 21 सितंबर को समस्याओं पर बातचीत के लिए मांग पत्र दिया था। जवाब नहीं मिलने पर 7 अक्तूबर को स्मरण पत्र भी भेजा, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं आई। मंच ने सीसीटीवी, पार्किंग, सड़कों व सीवर व्यवस्था सुधारने, अलग बसें चलाने, रेहड़ी-पटरी वालों को जगह देने और बाजारों में शौचालय बनवाने की मांग की। अनिल शर्मा ने कहा कि दिवाली के बाद आंदोलन किया जाएगा।
एक बार व्यस्तता के कारण फोन नहीं उठा पाया था। पहले कई बार बातचीत हुई है। समस्याओं के समाधान के लिए काम चल रहा है।
- प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम