{"_id":"6abc7f90cc92f557e10e7e33","slug":"vashu-bhagnani-hospitalised-in-london-amid-income-tax-probe-into-funding-irregularities-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाशु भगनानी: इनकम टैक्स की जांच के बीच बिगड़ी निर्माता की तबीयत, लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वाशु भगनानी: इनकम टैक्स की जांच के बीच बिगड़ी निर्माता की तबीयत, लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती
Wed, 30 Sep 2026 08:48 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:48 AM IST
सार
Vashu Bhagnani Hospitalised: प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब निर्माता से उनकी सेहत के बारे में उनकी सेहत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने प्राइवेसी की मांग की।
विज्ञापन
वाशु भगनानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इनकम टैक्स विभाग फिल्म फंडिंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर जांच कर रहा है। इससे पहले टैक्स अधिकारियों ने मुंबई में 12 जगहों पर छापेमारी की थी।
ये जगहें वाशु भगनानी, उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोडक्शन कंपनी 'पैनोरमा स्टूडियोज' से जुड़ी बताई गई थीं। बता दें कि यह कार्रवाई फिल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित विदेशी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को लेकर की गई थी।

- फोटो : एएनआई
क्या बोले वाशु भगनानी?
निर्माता को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, इसकी सही वजह तो फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, जब एएनआई ने उनकी सेहत के बारे में पूछना चाहा, तो भगनानी ने प्राइवेसी की मांग करते हुए कहा कि वह अकेला रहना चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।

- फोटो : इंस्टाग्राम @vashubhagnani
इनकम टैक्स विभाग कर रहा है जांच
मुंबई इनकम टैक्स विभाग की यह जांच कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि फिल्म प्रोडक्शन के लिए कुछ रकम विदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स अधिकारियों ने फिल्म से जुड़े लोगों और उनके प्रोडक्शन बैनर से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। हालांकि, जिन लेनदेन पर सवाल उठाए गए हैं, उनकी पूरी जानकारी और कुल रकम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

वाशु भगनानी-जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन हैं वाशु भगनानी?
वाशु भगनानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 1995 में अपना प्रोडक्शन बैनर पूजा एंटरटेनमेंट शुरू किया था। इसी साल उन्होंने गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'रहना है तेरे दिल में' जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।
हाल के वर्षों में पूजा एंटरटेनमेंट को वाशु अपने बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ मिलकर चलाते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को सपोर्ट किया है। इनमें 'सरबजीत', 'बेल बॉटम' और 2024 की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' शामिल हैं, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने काम किया था।

वाशु भगनानी-रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह की शादी प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है, जो वाशु भगनानी के बेटे हैं। जहां भगनानी परिवार पूजा एंटरटेनमेंट से जुड़ा रहा है, वहीं पैनोरमा स्टूडियोज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक और जानी-मानी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है।
कौन है पैनोरमा स्टूडियोज के मालिक?
पैनोरमा स्टूडियोज के मालिक कुमार मंगत हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, इनकम टैक्स विभाग ने अभी तक तलाशी के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विभाग ने यह भी पुष्टि नहीं की है कि टैक्स से जुड़ी कोई गड़बड़ी मिली है या नहीं। फिलहाल टैक्स अधिकारियों की जांच जारी है। आने वाले समय में इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।