फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Falguni Pathak and mika Singh reached in Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Dialogue in Punjabi And Gujrati

केबीसी 18: दो भाषाओं में अमिताभ ने डायलॉग बोलकर सबको चौंकाया! बिग बी ने पूरी की मीका और फाल्गुनी की ये मांग

Wed, 14 Oct 2026 09:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 Oct 2026 09:49 AM IST
सार

KBC 18: जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जो काफी चर्चा में है।
 

विज्ञापन
Falguni Pathak and mika Singh reached in Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Dialogue in Punjabi And Gujrati
फाल्गुनी पाठक, मीका सिंह, आमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' इन दिनों खूब चर्चा में है। जल्द ही इस शो में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक नजर आने वाले हैं। इससे पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन शानदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Falguni Pathak and mika Singh reached in Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Dialogue in Punjabi And Gujrati
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने मीका सिंह की इच्छा पूरी की
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के साथ सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह हैं। मीका सिंह अमिताभ से कहते हैं, 'सारी दुनिया आपसे एक डायलॉग सुनना चाहती है, वह है 'अग्निपथ' का। मगर इसे पंजाबी में बोलना पड़ेगा।' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में फिल्म का डायलॉग बोला जो इस तरह है 'मेरा नाम दीनानाथ चौहान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Falguni Pathak and mika Singh reached in Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Dialogue in Punjabi And Gujrati
फाल्गुनी पाठक, मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फाल्गुनी ने बिग बी से की ये मांग
इसके बाद फाल्गुलनी पाठक ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जरा चार लाइन गुजराती में भी हो जाए। इसके बाद अमिताभ बच्चन गुजराती में डायलॉग बोलते हैं, जो हिंदी में इस तरह है 'रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। नाम है दीनानाथ चौहान।' इसके बाद मीका सिंह कहते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही सुपरस्टार है वह है अमिताभ बच्चन।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन

Falguni Pathak and mika Singh reached in Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Dialogue in Punjabi And Gujrati
आमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फाल्गुनी और मीका ने गाया गाना
शो के एक दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन नवरात्रि के बारे में बताते हैं। इस बीच फाल्गुनी पाठक गुजराती में एक गाना गाती हैं। वहीं मीका सिंह भी एक गाना गाते हैं और डांस करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed