हैवान एक्स रिव्यू: 'ओप्पम' की कॉपी या धांसू थ्रिलर? अक्षय कुमार-सैफ की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक?
Haiwaan Movie X Review: फिल्म 'हैवान' आज 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का पहले दिन पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने कैसा रिएक्शन दिया है?
विस्तार
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' आखिर आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2016 में आई मलयालम भाषा की फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। इसका निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया था और हिंदी फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। 'हैवान' को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
फिल्म 'हैवान' का पहला शो देखने के बाद दर्शकों की सोशल मीडिया पर जो प्रतिक्रिया आ रही है, वह मिलीजुली है। कुछ दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म उन्हें पूरी तरह से 'ओप्पम' की कॉपी लगी है। वहीं, कुछ ने इसे मूल फिल्म से एक कदम आगे एक शानदार थ्रिलर फिल्म बताया है।
फर्स्ट हाफ देखने के बाद एक दर्शक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'ईमानदारी से कहा जाए तो 'हैवान' काफी हद तक 'ओप्पम' जैसी ही लगती है। कई सीन और कहानी के मोड़ लगभग ओरिजिनल फिल्म जैसे ही हैं और उन्हें नयापन देने की कोई खास कोशिश नहीं की गई है। अक्षय के किरदार में बहुत दम था, लेकिन अब तक ऐसा लगता है कि उसे ठीक से लिखा नहीं गया है। उम्मीद है कि फिल्म का दूसरा हाफ बेहतर होगा और अच्छा अनुभव देगा'।
#HaiwaanReview ... 1st half done.🚨
— A R E S (@aresthethird2) September 11, 2026
Honestly, #Haiwaan feels way too similar to #Oppam. A lot of the scenes and story beats seem to follow the original almost exactly, with barely any effort to make them feel fresh.
Akshay’s character had so much potential, but so far it feels… https://t.co/avGDn1M67Q
अक्षय कुमार खलनायक बन छाए
यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है। 'हैवान' देखने के बाद एक दर्शक ने ऑस्ट्रेलिया से प्रतिक्रिया देते हुए इसे रिवेंज थ्रिलर फिल्म कहा है। यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'यह ओरिजनल रिवेंज थ्रिलर फिल्म है। खलनायकों के अभिनय का स्तर अक्षय कुमार ने बढ़ा दिया है। मोहनलाल का कैमियो शानदार है। सैफ की एक्टिंग भी बढ़िया है। यह फिल्म ओप्पम से काफी अलग और बेहतर है'।
#HaiwaanReview watched #Haiwaan FDFS in Australia. ⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️#ThreeWordReview Original REVENGE Thriller#AkshayKumar has raised the level of villainous acting. #Mohanlal cameo is 👍#Saif acts well and is outstanding in parts
— Nitesh (@NiteshNaveenAus) September 11, 2026
Different and better than OPPUM
Must watch pic.twitter.com/aYbUlcoxsU
दर्शकों ने कहा- 'मजा आ गया'
फिल्म देखने के बाद थिएटर्स से निकले दर्शकों ने इसे शानदार फिल्म बताया है। सस्पेंस से लेकर एक्टिंग और डायलॉग तक, हर चीज अच्छी लगी है। इसे दर्शकों ने पैसा वसूल फिल्म बताया है।
🔥 #Haiwaan is a total paisa vasool mass entertainer! Audiences are loving the intense, high-stakes showdown between Akshay Kumar and Saif Ali Khan in theaters today. 🎬✨
— sushil kadam (@imsushilkadam) September 11, 2026
#SaifAliKhan pic.twitter.com/ojEzyOeQJy
क्या दर्शकों में नहीं पहुंचे दर्शक?
कुछ दर्शकों ने सिनेमाघरों में भीड़ नहीं होने का संकेत भी दिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'हैवान का पहला शो देखने बैठा हूं। अकेला हूं। उम्मीद है कि यह अच्छी फिल्म होगी'।
कुछ दर्शकों ने मोहनलाल की उपस्थिति को फिल्म का सबसे शानदार पल बताया है।
And then comes #Mohanlal
— Bhushan Patki (@bhushanpatki) September 11, 2026
I won’t spoil anything, but his presence in #Haiwaan is easily one of the biggest theatre moments of the film.
That cameo lands. pic.twitter.com/ceRdKOydft
एक दर्शक ने इस फिल्म को औसत बताया है।
#Haiwaan INTERVAL: Just around average as of now. Thought that they should have explored the character of #AkshayKumar a bit more. Screenplay looks below par, with unnecessary build-up.
— Het Tanna (@HetTannaHere) September 11, 2026
Waiting for the second half. Not great as of now. 👎 #SaifAliKhan @akshaykumar pic.twitter.com/8bGjJ47plO