अनीत पड्डा बर्थडे: अहान ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में किया विश; फैंस में फिर डेटिंग की चर्चा शुरू
Ahaan Panday Wishes Aneet Padda: फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अनीत पड्डा ने 24वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके को-स्टार अहान पांडे ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
अहान ने अनीत के लिए लिखा खास नोट
मंगलवार को अहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीत की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के कुछ प्यारे और सहज अंदाज देखने को मिले। इसके साथ ही अहान ने उनके लिए एक खास संदेश भी लिखा।
अहान ने लिखा, 'अनीत, तुम ब्रह्मांड का एक तोहफा हो और तुम जिस भी चीज को छूती हो, वह तारों की धूल की तरह चमकने लगती है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह ब्रह्मांड तुम्हारे साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आए, जितनी नरमी तुम इसके साथ पेश आती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।'
अनीत के जन्मदिन पर अहान की पोस्ट का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अहान ने तस्वीरें और नोट शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये तो बिल्कुल बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसा लग रहा है। हां, आप दोनों पक्का डेट कर रहे हो।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत प्यारे हो।' एक अन्य फैन ने इस पोस्ट को जन्मदिन की मच-अवेटेड विश बताया।
देखें अहान की पोस्ट-
- अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म 'सैयारा' में साथ नजर आए थे।
- फिल्म की सफलता के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।
- पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
- हालांकि, दोनों कलाकार डेटिंग की खबरों से इनकार कर चुके हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
काम की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी।
वहीं, अहान पांडे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली एक एक्शन-रोमांस फिल्म में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन