फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asim Riaz calls Bigg Boss 20 flop season in a now deleted social Media post remark drew online backlash

बिग बॉस 20: सलमान खान के शो पर किसने कसा तंज? 20वें सीजन को 'फ्लॉप' बताकर साधा निशाना

Mon, 07 Sep 2026 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस' का सीजन 20 कल रविवार से शुरू हो चुका है। सलमान खान ने होस्ट के रूप में कमान संभाली है। इस बीच 'बिग बॉस 13' के एक प्रतिभागी ने कथित तौर पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Asim Riaz calls Bigg Boss 20 flop season in a now deleted social Media post remark drew online backlash
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौट आया है। 06 सितंबर को इसका प्रीमियर एपिसोड प्रसारित हुआ और प्रतिभागियों ने घर में एंट्री ली। एक तरफ दर्शकों के बीच उत्साह है। वहीं, 'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी आसिम रियाज ने कथित तौर पर इस शो पर तंज कसा है। ऑनलाइन शुरू हुई तीखी बहस के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया।

विज्ञापन

Asim Riaz calls Bigg Boss 20 flop season in a now deleted social Media post remark drew online backlash
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official

आसिम रियाज ने क्या कहा?
'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता बटोरने वाले आसिम रियाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 'बिग बॉस 20' पर तंज कस दिया। उन्होंने इस सीजन को 'फ्लॉप सीजन' कहा। आसिम ने लिखा, 'एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है'। बाद में आसिम ने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया। मगर, इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस ने दिया करारा जवाब

  • 'बिग बॉस सीजन 20' अभी शुरू ही हुआ है, इस बीच आसिम रियाज ने तंज भी कस दिया। सोशल मीडिया पर नेटिजंस इस पर आपत्ति जता रहे हैं और इस सीजन को लेकर आसिम की राय का विरोध कर रहे हैं। 
  • कई यूजर्स का कहना है कि हर सीजन को फ्लॉप बताना उनकी आदत बन गई है, जबकि शो हर साल ट्रेंड करता है और उस पर खूब चर्चा होती है।
  • वहीं, कुछ यूजर्स ने आसिम को याद दिलाया कि वे 'बिग बॉस 13' में रनर-अप रहे थे और उन्हें अपनी बातों को लेकर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि सलमान खान शो को होस्ट करते हैं। 
  • कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने उनके सीजन के दौरान उन्हें सपोर्ट किया था, लेकिन उन्हें लगा कि तब से उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है। 
विज्ञापन

Asim Riaz calls Bigg Boss 20 flop season in a now deleted social Media post remark drew online backlash
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

15 प्रतिभागियों ने की घर में एंट्री
बता दें कि इस बार घर के अंदर कुल 15 प्रतिभागी गए हैं। शो में इस बार कनिका मान, मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, कुशल तंवर (गुल्लू), अरिश्फा खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, लव गिल, हर्ष विजय, तन्मय सिंह, रोहेद खान, रीति तिवारी और खुशी दुबे दिलचस्प गेम खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed