फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts

ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: पाकिस्तानी सितारों की मौजूदगी पर हुआ विवाद, सैफ अली खान निभाने वाले थे अहम किरदार

Wed, 28 Oct 2026 08:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

  • फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को आज 28 अक्तूबर को दस साल पूरे हो गए हैं।
  • इसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय भी फिल्म का हिस्सा थीं। 
  • यह फिल्म आज के ही दिन सिनेमाघरों में सजी थी। एक दशक पूरा होने पर पढ़िए फिल्म से जुड़े किस्से

विज्ञापन
10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करण जौहर के निर्देशन में बनी 'ऐ दिल है मुश्किल' एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। दिवाली के मौके पर यह फिल्म 28 अक्तूबर 2016 को सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म की रिलीज को दस साल पूरे हो गए हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के वक्त काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इस फिल्म को 18 सितंबर 2016 को हुए उरी हमले के बाद रिलीज किया गया। इसमें करण जौहर ने पाकिस्तानी कलाकारों को भी लिया था। ऐसे में फिल्म को लेकर गुस्सा था। रिलीज पर विरोध भी हुआ। करण जौहर को आखिरी वक्त में कई बदलाव करने पड़े थे। जानिए इस फिल्म से जुड़े किस्से...

विज्ञापन
Trending Videos

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल बाद साथ आए थे शाहरुख-ऐश्वर्या
यह छठी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ काम किया है। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 14 साल बाद साथ काम किया। इससे पहले उन्हें देवदास (2002) में साथ देखा गया था। वहीं, फिल्म में करण जौहर और शाहरुख खान ने करीब छह साल बाद साथ काम किया। हालांकि, शाहरुख खान सिर्फ फिल्म में कैमियो रोल में थे। मगर, इस तरह से भी वे करीब छह साल बाद करण जौहर के साथ आए। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'माई नेम इज खान' में साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
अबीर गुलाल-ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : एक्स

सैफ अली खान करने वाले थे काम
पहले सैफ अली खान को ताहिर तलियार खान का रोल निभाना था। मगर, चोट लगने की वजह से उन्होंने कदम पीछे कर लिए। फिर, उनकी जगह शाहरुख खान को ले लिया गया। फिल्म में, 'गाता रहे मेरा दिल' गाने की एक लाइन रणबीर कपूर ने खुद गाई है। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत बुरा गाया है'।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खूब जादू चला था। यह हिट रही थी। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'ऐ दिल है मुश्किल' को 70 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसने 113.19  करोड़ रुपये की कमाई की थी और हिट साबित हुई। 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म को नौ नॉमिनेशन मिले थे। इसमें जौहर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी शामिल था और इसके साउंडट्रैक के लिए चार अवॉर्ड जीते।

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या और अनुष्का के किरदार थे पाकिस्तानी
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय के मुस्लिम किरदार थे। असल में उन्हें पाकिस्तानी दिखाया जाना था। मगर, उरी हमले के बाद देश में गुस्सा था। फिर, ऊपर से इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेने को लेकर विवाद ने जोर पकड़ा। इसके बाद करण जौहर ने परेशानी से बचने के लिए ऐश्वर्या और अनुष्का के किरदारों को भारतीय मुस्लिम गर्ल्स के रूप में दिखाया।

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : साभार@IMDb

रिलीज पर हुआ था हंगामा
इस फिल्म की रिलीज पर भी विवाद हुआ था। कुछ राजनीतिक दल फिल्म की रिलीज के खिलाफ थे। इसकी वजह फिल्म में फवाद खान और इमरान अब्बास जैसे पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी थी। 18 सितंबर 2016 को क्योंकि उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स को लेने पर करण जौहर को 'देशद्रोही' कहा जाने लगा था। 

करण जौहर पर बनाया गया था यह दवाब
करण जौहर पर कई राजनीतिक दलों की तरफ से फवाद खान की भूमिका को एडिट करने या किसी अन्य के साथ फिर से शूट करने का दबाव डाला गया था। करण जौहर ने कहा कि फवाद खान के किरदार को बदलना मुश्किल है, क्योंकि फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। यह रिलीज डेट उरी आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद थी। यह भी कहा गया था कि फवाद खान के किरदार पर सैफ अली खान का चेहरा एडिट किया जाएगा, लेकिन इसमें समय लगेगा और रिलीज की तारीख आगे बढ़ जाएगी। आखिरकार करण जौहर और राजनेताओं के बीच एक समझौता हुआ, जब उन्होंने कहा कि वे अब से किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' - फोटो : X

करण जौहर ने सफाई पेश कर क्या कहा था?
फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी पर जब हंगामा हुआ तो करण जौहर ने सफाई पेश की थी। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था, 'मुझे दुख होता है जब कुछ लोग मुझे देशद्रोही कहते हैं। मगर मेरे लिए देश सबसे पहले है, बाकी सब बाद में। जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब हालात पूरी तरह अलग थे। उस वक्त सरकार भी पड़ोसी देश से बातचीत कर रही थी और संबंध सुधारने की दिशा में काम कर रही थी'। 
करण जौहर ने कहा था, 'देश के मौजूदा हालातों और लोगों की भावनाओं की मैं कद्र करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में पड़ोसी देश (पाकिस्तान) के किसी कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा। लेकिन मैं साथ ही ये भी कहना चाहूंगा कि पाक कलाकारों के अलावा 300 भारतीय लोगों ने भी 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपना खून पसीना झोंका है और मुझे नहीं लगता कि ये उन बाकी लोगों के काम के साथ इंसाफ होगा'।

10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: Anushka Sharma Ranbir Kapoor Aishwarya Rai Bachchan Movie interesting Facts
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : साभार@IMDb

मोहम्मद रफी के परिवार ने क्यों जताई थी नाराजगी?
फिल्म रिलीज होने के बाद एक डायलॉग की वजह से विवादों में आ गई थी। इसमें मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी का कथित तौर पर अपमान किया गया था। फिल्म के एक डायलॉग में कहा गया था, 'वह गाते कम थे और रोते ज्यादा थे'। मोहम्मद रफी के परिवार ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed