दशहरा पर लंबी छुट्टी: इस राज्य में विजयादशमी पर 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पहले होंगी 10वीं तक की परीक्षाएं
13-Day Dussehra Break: देश के एक राज्य के स्कूलों में दशहरा पर 10 से 22 अक्तूबर तक 13 दिन की छुट्टी रहेगी। स्कूल 23 अक्तूबर को खुलेंगे। इससे पहले कक्षा एक से दस तक एसए-1 परीक्षाएं होंगी। जूनियर कॉलेजों में 10 से 21 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं ये कौन सा राज्य है...
विस्तार
Dussehra Break In Schools: स्कूली विद्यार्थियों के लिए दशहरा इस बार लंबी छुट्टी लेकर आ रहा है। ये छुट्टियां तेलंगाना के विद्यार्थियों को मिलेंगी। राज्य के स्कूलों में दशहरा के मौके पर 13 दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, छुट्टियां 10 अक्तूबर से शुरू होकर 22 अक्तूबर तक चलेंगी। छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्तूबर को फिर से खुलेंगे। यह नियम राज्य के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
10 से 22 अक्तूबर तक बंद रहेंगे स्कूल
- दशहरा की छुट्टियां 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसके बाद 11 से 22 अक्तूबर तक भी स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह विद्यार्थियों को लगातार 13 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
- शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को छुट्टियों के बाद 23 अक्तूबर से स्कूल जाना होगा।
छुट्टी से पहले एसए-1 परीक्षा देनी होगी
- दशहरा की छुट्टी शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को एसए-1 यानी योगात्मक मूल्यांकन-1 की परीक्षा देनी होगी। स्कूलों में यह परीक्षा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी।
- कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की एसए-1 परीक्षा 5 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
- कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 1 से 9 अक्तूबर तक होगी।
इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को छुट्टी का आनंद लेने से पहले अपनी परीक्षाएं पूरी करनी होंगी।
इंटर के छात्रों को कितने दिन की छुट्टी मिलेगी?
स्कूलों के साथ तेलंगाना में जूनियर कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए भी दशहरा अवकाश घोषित किया गया है। इंटरमीडिएट के छात्रों को 10 से 21 अक्तूबर तक छुट्टी मिलेगी। जूनियर कॉलेज 22 अक्तूबर को फिर से खुलेंगे। इस तरह इंटर के विद्यार्थियों को दशहरा पर लगातार 12 दिन का अवकाश मिलेगा।
इंटर छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा कब होगी?
दशहरा की छुट्टी से पहले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक शैक्षणिक परीक्षाएं होंगी। इंटर बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 3 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 9 अक्तूबर को खत्म होंगी और इसके अगले दिन यानी 10 अक्तूबर से दशहरा की छुट्टी शुरू हो जाएगी।
परीक्षा के बाद छुट्टियों का इंतजार
स्कूल और जूनियर कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर का पहला सप्ताह परीक्षा की तैयारी में बीतेगा। इसके बाद दशहरा की लंबी छुट्टी शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी परीक्षा खत्म होने के बाद छुट्टियों में परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
डिस्केलमर: पढ़ाई और छुट्टी से जुड़ी सटीक जानकारी या बदलाव के लिए छात्रों को अपने स्कूल, कॉलेज या स्थानीय प्रशासन से संपर्क जरूर करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X