फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Schools Closed Till October 29 in Several Districts Due to Cyclone Arnab

चक्रवात अर्नब के चलते स्कूलों में छुट्टी: रांची में 29 अक्तूबर तक विद्यालय बंद, इन जगहों पर भी रहेगी छुट्टी

Wed, 28 Oct 2026 04:57 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से बारिश की आशंका के बीच झारखंड के रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में 29 अक्तूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
Jharkhand Schools Closed Till October 29 in Several Districts Due to Cyclone Arnab
School Closed News - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से हो रही बारिश को देखते हुए झारखंड के कई जिलों में 29 अक्तूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला प्रशासन ने बुधवार और गुरुवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा केजी से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां 28 और 29 अक्तूबर को स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए 30 अक्तूबर सुबह 8:30 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, 29 अक्तूबर सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर से बढ़ सकता है चक्रवात का असर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार रात से चक्रवाती बादलों के जमाव के कारण राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि झारखंड में चक्रवात का मुख्य असर बुधवार दोपहर से गुरुवार के बीच दिखने की आशंका है।


चक्रवात ‘अर्नब’ ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच दस्तक दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान था, जिसकी लगातार हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी और झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही थी।

जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा था कि राज्य के आठ से नौ जिलों पर चक्रवात का असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed