फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2027 Registration Deadline Extended to October 22: Check Application Fees and Required Documents

आईआईटी जैम 2027: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 22 अक्तूबर तक भरें फॉर्म, कितना लगेगा शुल्क?

Tue, 20 Oct 2026 01:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 01:21 PM IST
सार

आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्तूबर 2026 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज, श्रेणीवार शुल्क और प्रक्रिया की जानकारी अच्छे से पढ़ लें।
 

विज्ञापन
IIT JAM 2027 Registration Deadline Extended to October 22: Check Application Fees and Required Documents
अंतिम तिथि बढ़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आईआईटी जैम 2027 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 अक्तूबर 2026 कर दी है। जो उम्मीदवार अब तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 22 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।

विज्ञापन


पंजीकरण के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी है। पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?

आईआईटी जैम 2027 का आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं:

  • दसवीं कक्षा की अंकतालिका या प्रमाणपत्र
  • उम्मीदवार की पासपोर्ट आकार की फोटो, जिसका आकार 3.5 सेंटीमीटर चौड़ा और 4.5 सेंटीमीटर लंबा हो
  • हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रति
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र या संख्या, जहां लागू हो

उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए प्रारूप और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

कितनी है आवेदन फीस?

आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए प्रश्नपत्रों की संख्या पर निर्भर करेगा।

 
श्रेणी एक प्रश्नपत्र दो प्रश्नपत्र
महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार ₹1,000 ₹1,350
अन्य सभी उम्मीदवार ₹2,000 ₹2,700

 

आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  2. जैम प्रवेश पोर्टल खोलें।
  3. नया पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. फॉर्म की जानकारी जांचकर उसे अंतिम रूप से जमा करें और उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म में भरी गई जानकारी, अपलोड किए गए दस्तावेज और शुल्क भुगतान का विवरण जमा करने से पहले ध्यान से चेक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed