फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CA Inter Toppers 2026 Neel Rajesh Shah and Chandak Sakshi Jointly Secure AIR 1

सीए इंटर सितंबर 2026 की टॉपर लिस्ट जारी: मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी अव्वल, देखें पूरी मेधा सूची

Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM IST
सार

CA Inter Toppers 2026: भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी चांडक ने 600 में से 502 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। चेन्नई की श्रुति वी दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। यहां देखें टॉपर्स के अंक, प्रतिशत और परीक्षा परिणाम से जुड़ी जानकारी।
 

विज्ञापन
CA Inter Toppers 2026 Neel Rajesh Shah and Chandak Sakshi Jointly Secure AIR 1
ICAI CA Inter Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी चांडक ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय रैंक एक हासिल की है। दोनों उम्मीदवारों ने 600 में से 502 अंक प्राप्त किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 83.67 रहा। दोनों के समान अंक होने के कारण उन्हें पहला स्थान मिला है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इससे अभ्यर्थी देशभर में अपनी रैंक और अन्य उम्मीदवारों के प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

 दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन रहा?

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा में चेन्नई की श्रुति वी ने अखिल भारतीय रैंक दो हासिल की है। उन्होंने कुल 600 अंकों में से 492 अंक प्राप्त किए, जो 82 प्रतिशत के बराबर हैं। वहीं, सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 490 अंक हासिल करके अखिल भारतीय रैंक तीन प्राप्त की है। उनका कुल प्रतिशत 81.67 रहा। इस तरह पहले स्थान पर दो उम्मीदवारों के रहने के बाद श्रुति वी दूसरे और प्रेम अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इन उम्मीदवारों के प्रदर्शन से परीक्षा में उनकी मेहनत और तैयारी का पता चलता है।

विज्ञापन

ICAI CA Intermediate September Result 2026 में कितने छात्र पास हुए

सितंबर 2026 की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक पर चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नील राजेश शाह और साक्षी चांडक ने 502-502 अंक प्राप्त किए। श्रुति वी को 492 अंक मिले, जबकि प्रेम अग्रवाल ने 490 अंक हासिल किए। इन अंकों के आधार पर दोनों संयुक्त टॉपरों का प्रतिशत 83.67, श्रुति वी का 82 और प्रेम अग्रवाल का 81.67 रहा। संस्थान की ओर से जारी सूची में उम्मीदवारों के नाम, शहर, अनुक्रमांक, अंक और प्रतिशत जैसी जानकारियां दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के आधार पर इन विवरणों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CA Inter September 2026 का पास प्रतिशत कितना रहा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2026 सत्र की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 100301 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कुल 23,210 अभ्यर्थी सफल हुए। रिपोर्टस के मुताबिक, ग्रुप-I की परीक्षा में कुल 68,400 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 12,938 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों समूहों करीब 38,339 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कुल 5,066 अभ्यर्थी सफल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर परीक्षा में कुल 14,818 अभ्यर्थियों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा सफल हुए। 

  • सीए इंटर सितंबर 2026 परीक्षा में समूहवार उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार रहा है 
  • ग्रुप I: 23.14% उम्मीदवार पास हुए।
  • ग्रुप II: 18.92% उम्मीदवार पास हुए।
  • दोनों ग्रुप: 13.21% उम्मीदवार पास हुए।
  • दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 38,339 उम्मीदवारों में से 5,066 सफल रहे।

CA Intermediate Result 2026 में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?


सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और प्रत्येक समूह में कुल 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। 

  • प्रत्येक विषय: 100 में से कम से कम 40 अंक।
  • एक समूह: 300 में से कम से कम 150 अंक, साथ ही हर विषय में 40 अंक जरूरी।
  • दोनों समूह एक साथ: 600 में से कुल 300 अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 अंक।
  • यानी केवल कुल अंक पर्याप्त नहीं हैं, हर विषय में न्यूनतम अंक हासिल करना भी जरूरी है।

सीए इंटर का परिणाम कैसे देखें?

  • सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर जा सकते हैं।
  •  इसके लिए वेबसाइट caresults.icai.org खोलें।
  •  इसके बाद सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक चुनें। 
  • अब अपना अनुक्रमांक और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। 
  • मांगी गई जानकारी जमा करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • उम्मीदवार अपने अंक और अन्य विवरण ध्यान से जांचें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए परिणाम का विवरण डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। 
  • आगे की परीक्षा और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक घोषणाएं देखते रहें। 

ICAI CA Inter Result 2026 कैसे चेक करें? डायरेक्ट लिंक क्या है?

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का परिणाम देखने के लिए भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं। यहां परिणाम से संबंधित लिंक खोलकर अपना अनुक्रमांक और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।

 CA Intermediate September 2026 का रिजल्ट कहां जारी हुआ है?

सीए इंटर का परिणाम आईसीएआई के आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

 CA Inter Result 2026 में Group 1 और Group 2 के अंक कैसे चेक करें?

सीए इंटर रिजल्ट 2026 में ग्रुप एक और ग्रुप दो के अंक देखने के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। परिणाम का लिंक खोलकर अपना अनुक्रमांक और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसमें विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति जांचें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed