फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BRICS Summit 2026: Xi Jinping Education, Degree, Tsinghua University, Early Life & Political Career

ब्रिक्स: कितने पढ़े-लिखे हैं शी जिनपिंग? गांव में गुजरा बचपन, छिंगहुआ से पढ़ाई और राष्ट्रपति बनने तक का सफर

Sat, 12 Sep 2026 02:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 02:18 PM IST
सार

Xi Jinping Education: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शिक्षा और राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने छिंगहुआ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की, कानून में डॉक्टरेट हासिल की और किशोरावस्था में ग्रामीण चीन में जीवन बिताया। जानिए उनके बचपन से राष्ट्रपति बनने तक की पूरी कहानी।
 

विज्ञापन
BRICS Summit 2026: Xi Jinping Education, Degree, Tsinghua University, Early Life & Political Career
Xi Jinping Education - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Xi Jinping Education: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे हैं। दुनिया के बड़े राजनीतिक नेताओं में शामिल शी जिनपिंग का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। लेकिन उनकी शिक्षा और शुरुआती जीवन की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

विज्ञापन


शी जिनपिंग ने चीन के प्रतिष्ठित छिंगहुआ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने रसायन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में इसी विश्वविद्यालय से कानून के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनकी शिक्षा का सफर सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुआ। किशोरावस्था में उन्हें चीन के ग्रामीण इलाके में जाकर रहना और काम करना पड़ा। यही अनुभव उनके शुरुआती जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना।

विज्ञापन

बीजिंग में हुआ जन्म, पिता भी रहे बड़े नेता

शी जिनपिंग का जन्म 15 जून 1953 को बीजिंग में हुआ था। उनके पिता शी झोंगशुन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और देश के शुरुआती क्रांतिकारी दौर के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे थे।

शी जिनपिंग का बचपन चीन के राजनीतिक बदलावों के दौर में बीता। 1960 के दशक में उनके पिता के राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद परिवार को भी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा।

1969 में गांव पहुंचे, करीब सात साल ग्रामीण जीवन में बिताया

  • 1960 के दशक के अंत में चीन में बड़ी संख्या में शहरी युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया था।
  • शी जिनपिंग भी 1969 में शान्शी प्रांत के यानआन क्षेत्र के लियांगजियाहे गांव पहुंचे। उस समय उनकी उम्र करीब 15 साल थी।


चीनी सरकारी स्रोतों में लियांगजियाहे में उनके जीवन का विस्तार से उल्लेख मिलता है। वहां उन्होंने ग्रामीण लोगों के साथ रहकर खेती और दूसरे काम किए। बाद में वे गांव की पार्टी शाखा के सचिव भी बने। उन्होंने ग्रामीण जीवन के दौरान पढ़ाई जारी रखी।

विज्ञापन

पढ़ाई फिर शुरू की, 1975 में छिंगहुआ विश्वविद्यालय पहुंचे

  • ग्रामीण क्षेत्र में कई साल बिताने के बाद शी जिनपिंग की औपचारिक उच्च शिक्षा का रास्ता खुला।
  • 1975 में उन्होंने छिंगहुआ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।
  • यहां उन्होंने रसायन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
  • उन्होंने 1979 में छिंगहुआ विश्वविद्यालय से स्नातक किया।


शी जिनपिंग की शिक्षा में एक दिलचस्प बात यह है कि उनका शुरुआती उच्च शिक्षा क्षेत्र इंजीनियरिंग था, जबकि बाद में उन्होंने कानून और राजनीतिक सिद्धांत के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की।

यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति के पास कौन सी डिग्री, कहां से की पढ़ाई? बचपन में चूहे वाली घटना से मिला बड़ा सबक

विश्वविद्यालय के बाद सीधे राजनीति में नहीं, सैन्य कार्यालय में काम किया

  • 1979 में छिंगहुआ विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद शी जिनपिंग ने तत्काल किसी प्रांतीय राजनीतिक पद से अपना करियर शुरू नहीं किया।
  • वे चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के तत्कालीन महासचिव और रक्षा मंत्री गेंग बियाओ के कार्यालय में सचिव के रूप में काम करने लगे।
  • यहीं से उनके प्रशासनिक और राजनीतिक करियर का एक नया चरण शुरू हुआ।

फिर की कानून की पढ़ाई, हासिल की डॉक्टरेट

  • शी जिनपिंग ने उच्च शिक्षा का सिलसिला आगे भी जारी रखा।
  • उन्होंने छिंगहुआ विश्वविद्यालय में इन-सर्विस स्नातकोत्तर अध्ययन किया।
  • इस दौरान उनका अध्ययन कानून और राजनीतिक विचारधारा से जुड़े विषय पर केंद्रित रहा।
  • बाद में उन्होंने कानून में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

गांव से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

  • शी जिनपिंग का राजनीतिक सफर लियांगजियाहे से ही शुरू हो गया था।
  • वे वहां पार्टी संगठन से जुड़े और बाद में गांव की पार्टी शाखा के सचिव बने। 
  • इस दौरान उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं और उत्पादन से जुड़े कई कामों पर ध्यान दिया।
  • इसके बाद उनका राजनीतिक करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ा।
  • उन्होंने अलग-अलग प्रशासनिक और पार्टी पदों पर काम किया और फुजियान, झेजियांग और शंघाई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिम्मेदारियां संभालीं।
  • बाद में वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे।


यह भी पढ़ें: यूपीएससी-एसएससी जैसी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ब्रिक्स से जुड़े ये प्रश्न, आपको पता है जवाब?
 

2007 में शंघाई से बीजिंग तक बढ़ा कद

  • शी जिनपिंग ने 2007 में शंघाई में पार्टी सचिव की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उसी वर्ष वे कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल हुए।
  • 2008 में वे चीन के उप राष्ट्रपति बने। इससे वे देश के शीर्ष नेतृत्व में और मजबूत स्थिति में पहुंच गए।
  • नवंबर 2012 में शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए। इसके बाद वे देश के सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व के केंद्र में आ गए।
     

शी-जिनपिंग कब बने थे चीन के राष्ट्रपति?

2013 में शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बने, तब से लेकर अब तक वे चीन के शीर्ष नेतृत्व में बने हुए हैं। वर्तमान में वे चीन के राष्ट्रपति होने के साथ-साथ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed