फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth arrested for creating fake videos using AI

Delhi NCR News: एआई से फर्जी वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस अधिकारी का एआई जनित पोस्टर बनाने का आरोपी पत्रकार होने का दावा करता था : दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

- जांच में पुलिस अधिकारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ वाला वीडियो फर्जी पाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने एआई के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत पर आरोप लगाने वाले युवक नदीम अहमद अमीन (24) को गिरफ्तार कर लिया है। नदीम ने जो फर्जी वीडियो बनाया था उसमें एसीपी विवेक भगत को प्रदर्शन के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि पुलिस अधिकारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ वाले वीडियो फर्जी हैं। मदरसे से दसवीं कक्षा पास करने वाले आरोपी के कब्जे से आपत्तिजनक रील फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) मंजीत ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि चार अक्तूबर को कुछ सोशल मीडिया रील्स सामने आईं जिनमें एक बनावटी/छेड़छाड़ किए गए वीडियो को असली सीसीटीवी फुटेज के तौर पर दिखाया जा रहा था। इसमें पुलिस अफसर की वर्दी पहने एक अधिकारी को एक युवती के साथ कथित तौर पर यौन रूप से अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाया गया था। कथित सीसीटीवी फुटेज के साथ एसीपी विवेक भगत की तस्वीर, नाम और पद को प्रमुखता से दिखाया गया था।
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि यह वीडियो एक न्यूज आईना नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड की गई थी। पुलिस ने जब इस अकाउंट की जांच की तो पता चला कि यह आईडी जिला पलवल, हरियाणा निवासी नदीम चलाता है। पुलिस ने आरेापी को 5 अक्तूबर को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग-इन पाया गया, जिसके जरिए आपत्तिजनक रील फैलाई गई थी। इसके अलावा, उस मनगढ़ंत रील से जुड़ा कंटेंट/फोटो भी मोबाइल फोन की गैलरी में मिला। आरोपी खुद को एक स्वतंत्र पत्रकार बताता था। उसके पिता एक रिटायर्ड सरकारी उर्दू लेक्चरर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फंडिंग का पता कर रही है
पुलिस आरोपी से उसके फंडिंग के स्रोत का पता लगा रही है। पुलिस की जांच चल रही है कि क्या उस विरोध प्रदर्शन के दौरान उकसावा और अराजकता फैलाने के लिए कोई बड़ी पहले से सोची-समझी साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed