{"_id":"6a9e4146f58fe82a1c01a079","slug":"young-man-beaten-to-death-in-east-delhi-s-new-ashok-nagar-area-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दफ्तर के पास युवक की हत्या: शक की वजह से ऑटो चालक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दफ्तर के पास युवक की हत्या: शक की वजह से ऑटो चालक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 10:15 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:15 AM IST
सार
पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रदीप को दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक प्रदीप ने खुलासा किया है कि धर्मवीर उसकी विधवा भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसी शक में उसने उसे मारा।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महज शक की वजह से विधायक के दफ्तर के पास एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त धर्मवीर उर्फ धनुआ (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के मामले में प्रदीप (22) नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है। दरअसल प्रदीप को शक था कि धर्मवीर उसकी विधवा भाभी से बात करता है। शनिवार देर रात को प्रदीप ने धर्मवीर को भाभी के घर के पास घूमते हुए देखा तो वह आग बबूला हो गया। उसने लकड़े के फट्टे व डंडे से पीट-पीटकर धर्मवीर को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान वहां पास में मौजूद एक गार्ड ने धर्मवीर को बचाने का भी प्रयास किया। आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गार्ड ने ही पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घायल धर्मवीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने एरिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि रविवार तड़के करीब 4.17 बजे उनकी टीम को रेड फॉक्स होटल, मयूर विहार फेज-3 से खबर मिली कि एक युवक पर जानलेवा हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घायल धर्मवीर मिला। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान टीम को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शी ले बताया कि दो युवक उसे पीट रहे थे।
पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रदीप को दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक प्रदीप ने खुलासा किया है कि धर्मवीर उसकी विधवा भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसी शक में उसने उसे मारा।
घटना की करीब डेढ़ मिनट की एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोपी रात करीब 3.30 बजे उसे मारते हुए दिख रहे हैं। पुलिस प्रदीप से पूछताछ कर दूसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं। धर्मवीर परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहता था। वह ऑटो चालक था। पुलिस उसके परिवार से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है।