फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You prepared a backup plan for the October 10th movement.

Delhi NCR News: 10 अक्तूबर के आंदोलन के लिए आप ने तैयार किया बैकअप प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
- सौरभ भारद्वाज बोले, पहली पंक्ति के नेता गिरफ्तार हों तो दूसरी-तीसरी पंक्ति संभालेगी आंदोलन की कमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बैकअप नेतृत्व तैयार करने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को दिल्ली के विधायकों, पार्षदों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड पर्यवेक्षकों के साथ आपात बैठक की।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आंदोलन से घबराई सरकार विपक्षी नेताओं और इससे जुड़े संगठनों के लोगों को झूठे मामलों में गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के नेताओं की गिरफ्तारी की स्थिति में दूसरी और तीसरी पंक्ति के नेता आंदोलन की कमान संभालें। सभी संगठनों को प्लान ए, बी और सी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भारद्वाज ने 9 अक्तूबर को जिला और विधानसभा स्तर के नेताओं की हिरासत की स्थिति में संचार और संदेश पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को कहा। भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक, सांविधानिक, कानूनी और शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं की मौजूदगी पुलिस-प्रशासन से संवाद बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने में अहम होगी। आप ने दावा किया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे। पार्टी ने आंदोलन को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed