फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two fake job call centers busted in delhi 11 arrested

दिल्ली: दो फर्जी जॉब कॉल सेंटर का पुलिस ने किया भंडाफोड़, बेरोजगारों को ऐसे बनाते थे शिकार; 11 गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 07:26 PM IST
अनुराग रंजन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 05 Oct 2026 07:26 PM IST
सार

आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन फीस वसूलते थे। इसके लिए 3,500 रुपये, 1,500 रुपये और 1,200 रुपये के अलग-अलग पैकेज बनाए गए थे।

विज्ञापन
two fake job call centers busted in delhi 11 arrested
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, 11 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के रणजीत नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे दो फर्जी जॉब प्लेसमेंट और कॉल सेंटरों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी जॉयदीप फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सेंट्रल के अतिरिक्त डीसीपी प्रशांत चौधरी ने बताया कि पुलिस को दो फर्जी कॉल सेंटरों के बारे में सूचना मिली थी। ये सेंटर जॉब प्लेसमेंट एजेंसी के रूप में काम कर रहे थे और टेलीफोन के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


उम्मीदवारों से वसूलते थे रजिस्ट्रेशन फीस

आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन फीस वसूलते थे। इसके लिए 3,500 रुपये, 1,500 रुपये और 1,200 रुपये के अलग-अलग पैकेज बनाए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक वेबसाइट से लोगों का डेटा हासिल किया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डेटा उन्हें कहां से और कैसे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 13 कंप्यूटर और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में डिजिटल सबूत भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपी टेली-कॉलर के तौर पर काम करते थे और मुख्य आरोपी जॉयदीप के निर्देश पर काम करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed