फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Ramlila stage and pandal began to take shape.

Delhi NCR News: रामलीला के मंच और पंडाल लेने लगे आकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन और ध्वजा वंदन के साथ समितियों ने शुरू की तैयारियां, परंपरा के साथ आधुनिक तकनीक का दिखेगा संगम
विज्ञापन

कहीं 115 फुट का तीन मंजिला मंच तो कहीं एआई तकनीक से जीवंत होंगे दृश्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रामलीला के मंच और पंडाल अब आकार लेने लगे हैं। राजधानी की प्रमुख रामलीला समितियों ने रविवार को भूमि पूजन और ध्वजा वंदन के साथ इस वर्ष के आयोजन की तैयारियों का श्रीगणेश किया। इस बार रामलीला में पारंपरिक धार्मिक स्वरूप के साथ भव्य मंच सज्जा और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा।
नव श्री धार्मिक लीला कमेटी : पुरानी दिल्ली की नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने लालकिला मैदान में विधि-विधान से भूमि पूजन किया। कमेटी वर्ष 1958 से लगातार रामलीला का मंचन कर रही है। भूमि पूजन कमेटी के चेयरमैन अनिल गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर मोनिका पंत और स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कमेटी के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि रामलीला पुरानी दिल्ली की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामलीला दक्षिणी दिल्ली : चिराग दिल्ली में श्री धार्मिक रामलीला दक्षिणी दिल्ली ने भी भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू कर दीं। यहां इस बार 115 फुट लंबा और तीन मंजिला मंच तैयार किया जाएगा। समिति के मुख्य संरक्षक राकेश गुलिया ने बताया कि मंच की थीम ‘विकसित भारत’ पर आधारित होगी और इसकी डिजाइन लंदन स्थित स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रघुनंदन लीला समिति : दिल्ली छावनी की श्री रघुनंदन लीला समिति ने भी भूमि पूजन और ध्वजा वंदन किया। यहां 11 अक्टूबर से रामलीला शुरू होगी। प्रधान अरुण गोयल के अनुसार 120 फुट लंबा और 60 फुट चौड़ा मंच बनेगा। प्रमुख दृश्यों को प्रभावी बनाने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्थान बदला : सफदरजंग एन्क्लेव की 36 वर्ष पुरानी श्री राम धार्मिक रामलीला इस बार नए स्थान पर आयोजित होगी। चौधरी हरसुख पार्क में भूमि पूजन हुआ। सांसद बांसुरी स्वराज ने हनुमान चालीसा का पाठ कर धर्म ध्वजा फहराई। समिति के चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने बताया कि नए स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article