फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The race to become a new voter saw over 50,000 applications in 10 days

Delhi NCR News: नए वोटर बनने की होड़, 10 दिन में आए 50 हजार से ज्यादा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
- फॉर्म-6 के जरिए 35,495 नए मतदाताओं ने किया आवेदन, कुल आंकड़ा 2.47 लाख के पार
विज्ञापन

- पता बदलने व सुधार के लिए फॉर्म-8 के 2.75 लाख आवेदन, 30 सितंबर तक अंतिम मौका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए मतदाता बनने, नाम में संशोधन कराने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच महज 10 दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को 50 हजार से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस अवधि में नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के तहत 35,495 आवेदन मिले। इसके साथ ही अब तक प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या बढ़कर 2,47,895 हो गई है। जिलों की बात करें तो वेस्ट दिल्ली 4,387 नए आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में 3,586 और ईस्ट दिल्ली में 3,583 आवेदन प्राप्त हुए। नई दिल्ली जिले से सबसे कम 762 आवेदन मिले।
विज्ञापन

सुधार और पते में बदलाव के लिए फॉर्म-8 के तहत 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 14,538 आवेदन प्राप्त हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,75,306 आवेदन हो चुके हैं। वहीं, फर्जी या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 374 नए आवेदन मिले हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 51,845 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की जा चुकी है। नागरिक 30 सितंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। वहीं, 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म-6 के जरिए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 29 अक्तूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed