फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RPF jawan saves life of a passenger trapped between moving train and the platform

वीडियो बहादुरी का: दिल्ली में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने जान पर खेल बचाया

Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

मनोज कुमार ने बिना समय गंवाए यात्री की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे यात्री की जान बच गई।

विज्ञापन
RPF jawan saves life of a passenger trapped between moving train and the platform
आरपीएफ जवान ने बचाई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। घटना रविवार को उस समय हुई, जब 19566 नंबर की ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन के स्लीपर कोच से गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था। 

विज्ञापन




आरपीएफ पोस्ट दिल्ली सराय रोहिल्ला में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार की ड्यूटी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच पर थी। ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन के गुजरते समय एक यात्री अचानक कोच से नीचे गिर गया और चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। 
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बिना समय गंवाए यात्री की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे यात्री की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ के अनुसार, जवान की सतर्कता, साहस और तत्काल कार्रवाई बेहद सराहनीय रही। आरपीएफ ने इसे 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत यात्री की जान बचाने की सराहनीय कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed