{"_id":"6aa6be2510cd9694a50942f9","slug":"residents-of-the-flood-prone-zone-take-to-the-streets-to-press-for-their-demands-noida-news-c-1-noi1095-4719884-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगें पूरी कराने को सड़क पर उतरे डूब क्षेत्र के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगें पूरी कराने को सड़क पर उतरे डूब क्षेत्र के निवासी
विज्ञापन
नोएडा। पर्थला में प्रदर्शन करते लोग।
- पर्थला में बड़ी संख्या में लोगों ने निकाली रैली, स्थायी समाधान नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मांगें पूरी न होने पर रविवार को पर्थला में डूब क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासियों ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी धरना स्थल से पर्थला पुल तक पैदल पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में निकाली गई रैली में डूब क्षेत्र के निवासी शामिल हुए। दोपहर में रैली शुरू होने से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि रविवार होने के कारण वाहनों का दबाव कम रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों को मुख्य मार्ग के बजाय सर्विस लेन से निकाला गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इलाके में कनेक्शन दिए जाने के संबंध में अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। ऐसे में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवासी एकजुट हैं और अपना हक मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। डूब क्षेत्र में हजारों लोग रहते हैं। स्थायी समाधान होने तक उनकी मांगें उठाई जाती रहेंगी।