फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Pink Mela' held for the first time; 263 young women secured jobs.

Noida News: पहली बार लगा पिंक मेला, जहां 263 युवतियों को मिली नौकरी

Thu, 10 Sep 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
'Pink Mela' held for the first time; 263 young women secured jobs.
दादरी के बादलपुर स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को रोजगा
- बादलपुर के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

फोटो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने महिला सशक्तीकरण और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहली बार पिंक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की 263 युवतियों को रोजगार मिला हैं। इसका शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्वलित कर किया।


मेले का आयोजन जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बादलपुर में किया गया। जिसमें जिले की 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि मेले के लिए कुल 486 युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें 300 से अधिक ऑनलाइन और 186 ने ऑफलाइन आवेदन किया। साक्षात्कार के बाद 263 युवतियों का चयन किया गया। विधायक तेजपाल नागर और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने चयनित युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए। यहां जिला सेवायोजन कार्यालय और युवा शक्ति फाउंडेशन के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता रोजगार संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed