{"_id":"6a9d883c57ddc96f7e041e56","slug":"light-showers-in-the-capital-maximum-temperature-drops-by-five-degrees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153760-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी में पड़ी फुहारें, अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी में पड़ी फुहारें, अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भी बारिश की चेतावनी
सफदरजंग में 32.2 मिमी, छतरपुर में 50 मिमी बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तीन दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को राजधानी में सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर, चुरू, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, सतना, रांची, बांकुरा, त्रिपुरा होते हुए मानसून का एक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण गुजरात से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक एक अन्य सिस्टम बना हुआ है। रविवार को दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली-आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे दो-तीन दौर में बारिश हुई। सफदरजंग में 32.2 मिमी, छतरपुर में 50 मिमी, पालम में 40.5 मिमी, रिज में 38 मिमी, नारायणा में 41 मिमी और लोधी रोड में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक एक-दो दौर में हल्की से तेज बारिश और शाम को भी बारिश की संभावना जताई है। कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने का अनुमान है।