फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Japanese delegation reaches IIT Delhi

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली पहुंचा जापान का प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
भारत-जापान शोध सहयोग के नए रास्ते तलाशे
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच 11 सक्रिय एमओयू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जापान की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी दिल्ली का दौरा किया और संस्थान के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी व वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी दिल्ली व जापानी शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की और भविष्य की अकादमिक व अनुसंधान साझेदारियों पर चर्चा की।
बैठक में आईआईटी दिल्ली की ओर से डीन (इंटरनेशनल रिलेशंस) प्रो. अनिल वर्मा ने संस्थान की शैक्षणिक व शोध गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी दिल्ली की रोबोटिक्स लैब, यार्डी स्कूल ऑफ एआई तथा रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क में स्थापित जापान के डॉ. सातो के नेतृत्व वाली मित्सुई किंजोकु लैब का भी दौरा किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य व शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्थायी समिति के अध्यक्ष सैटो हिरोआकी ने किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली जैसे प्रमुख संस्थान का दौरा जापान के लिए महत्वपूर्ण है और उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अनिल वर्मा ने बताया कि आईआईटी दिल्ली के जापानी शैक्षणिक व औद्योगिक संस्थानों के साथ 11 सक्रिय एमओयू हैं और जापान के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed