फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trade unions support the municipal employees' strike.

Faridabad News: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल को ट्रेड यूनियनों का समर्थन

Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Trade unions support the municipal employees' strike.
नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, एस्मा की प्रतियां जलाकर विरोध जताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के समर्थन में जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के घटक संगठनों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू करने की मांग की। इसके साथ ही सरकार की ओर से जारी अल्टीमेटम और एस्मा संबंधी पत्रों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काउंसिल के कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल को 34 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक भी कर्मचारी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
यूनियन नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार की टालमटोल के कारण शहरों में जगह-जगह गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत कर समाधान निकाला जाना चाहिए। विभागीय मंत्री को भी वार्ता में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान इंटक के जिला प्रधान हुकुमचंद बेनीवाल, एटक के जिला प्रधान आरएन सिंह, एचएमएस के जिला प्रधान राजपाल डांगी, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, उपप्रधान शिव प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान और वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश चंद्र मौजूद रहे। नेताओं ने सरकार की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कर्मचारियों की मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article