{"_id":"6aa032c46cc12fc80e0b6b8e","slug":"doctors-will-not-be-able-to-call-jnu-students-to-their-private-clinics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154066-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्रों को निजी क्लीनिक पर नहीं बुला सकेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्रों को निजी क्लीनिक पर नहीं बुला सकेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर छात्रों को निजी क्लीनिक पर उपचार के लिए नहीं बुलाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार सभी विशेषज्ञो को निर्देश दिया जाता है कि वह किसी भी छात्र को अपने निजी क्लीनिक में न बुलाएं। कोई भी डॉक्टर किसी अन्य डॉक्टर की मुहर का इस्तेमाल नहीं करेगा।
अगर स्टांप उपलब्ध नहीं है तो पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल, जेएनयू छात्र ने डॉक्टरों द्ववारा किसी ओर डॉक्टर की स्टांप का उपयोग करने, छात्रों को निजी क्लीनिक पर बुलाने और उनके आचरण सहित कई दूसरे विषयों को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र ने निर्देश जारी किए है। ब्यूरो