{"_id":"6aa8e519fa481696920102ac","slug":"delhi-police-busts-fake-matrimonial-call-center-mastermind-lawyer-arrested-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2026 11:56 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड आगरा का एक वकील है, जो देश भर में फर्जी वैवाहिक वेबसाइटें चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड वकील को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने छापेमारी कर आठ लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आगर में कॉल सेंटर पर छापेमारी कर मैनेजर जया शाक्य को गिरफ्तार किया था। साथ ही 8 महिला टेली-कॉलर को भी हिरासत में ले लिया गया। जया शाक्य की गिरफ्तारी से असली मालिक और मास्टरमाइंड, वकील अमित कुमार की पहचान उजागर हुई। पूछताछ के दौरान, जया शाक्य ने खुलासा किया कि इस पूरे गिरोह का मालिक और मास्टरमाइंड आगरा का वकील अमित कुमार है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन