फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   craze for 3D henna among married women-beautiful designs

करवा चौथ: सुहागिनों में 3डी मेहंदी का क्रेज, हाथों पर उभरेंगे खूबसूरत डिजाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर से कृष्णा नगर तक खरीदारी का उत्साह, चूड़ियों, परांदों और पूजा सामग्री की दुकानों पर जुट रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। अखंड सौभाग्य के पर्व करवा चौथ के नजदीक आते ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लक्ष्मी नगर, गांधी नगर, निर्माण विहार, मयूर विहार और कृष्णा नगर जैसे प्रमुख बाजारों में महिलाएं त्योहार की खरीदारी में जुटी हैं। इस बार नवविवाहिताओं के बीच 3डी मेहंदी, सुनहरी मेहंदी और बॉलीवुड स्टाइल के कपड़ों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, रंग-बिरंगी चूड़ियां, परांदे और पूजा की थालियां भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं।
करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। इस बार पारंपरिक डिजाइनों के साथ 3डी और सुनहरी मेहंदी भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए 300 से 2,500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। त्योहार के मद्देनजर महिलाएं पहले से ही बुकिंग करा रही हैं। गांधी नगर बाजार के व्यापारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं नए कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। सिल्क शरारा, लाल अनारकली सूट, डिजाइनर लहंगे, क्रॉप टॉप और फिश-कट गाउन पसंद किए जा रहे हैं। इन कपड़ों की कीमत डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार 2,000 से 20,000 रुपये तक है। वहीं, लक्ष्मी नगर बाजार के व्यापारी महेश अग्रवाल ने बताया कि बाजारों में अलग-अलग बजट के कपड़ों के विकल्प उपलब्ध हैं। महिलाएं कपड़ों के साथ मैचिंग चूड़ियां और अन्य सजावटी सामान भी खरीद रही हैं। धागे वाली और शीशे से जड़ी चूड़ियों की मांग है। बालों को सजाने के लिए परांदे भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। बाजारों में त्योहार के मद्देनजर रंग-बिरंगे सामान की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन


पूजा सामग्री की दुकानों पर भी रौनक
करवा चौथ की पूजा के लिए बाजारों में करवे, छलनी और पूजा थालियों के सेट उपलब्ध हैं। मिट्टी के करवे 25 रुपये और छलनी 40 रुपये से शुरू हो रही हैं। वहीं, पीतल, स्टील और चांदी के करवे 125 रुपये से मिल रहे हैं। पूजा थालियों के सेट भी 125 रुपये से उपलब्ध हैं। करवा चौथ को लेकर पूर्वी दिल्ली के बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार कपड़े, गहने, चूड़ियां और पूजा सामग्री खरीद रही हैं। दुकानदारों को भी त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed