{"_id":"6ac397511398c6ac530ffe53","slug":"cashless-medical-treatment-facility-now-available-for-50000-djb-pensioners-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157901-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीजेबी के 50 हजार पेंशनरों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीजेबी के 50 हजार पेंशनरों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा
विज्ञापन
अब नहीं करना होगा जेब से भुगतान, सिंगल विंडो व्यवस्था से मिलेगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों को अब इलाज के लिए अपनी जेब से भुगतान नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत की। इसके तहत इलाज से लेकर चिकित्सकीय जांच तक कैशलेस सुविधा मिलेगी और पूरी प्रक्रिया सिंगल विंडो के जरिए आसान हो जाएगी।
पहले इलाज के लिए पेंशनरों को अस्पताल का खर्च अपनी जेब से देना पड़ता था। इसके बाद प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन और लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनरों के लिए यह प्रक्रिया मुश्किल थी। नई व्यवस्था से उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी। डीजेबी कर्मचारियों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दिल्लीवासियों को पानी और सीवर सेवाएं उपलब्ध कराने में लगाया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके लिए स्वास्थ्य सेवाएं आसान और सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि 50 हजार से अधिक पेंशनरों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सिंगल विंडो व्यवस्था से चिकित्सा सुविधा लेने की प्रक्रिया सरल होगी। यह सालों तक दिल्ली की सेवा करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की पहल है।